Tech News: WhatsApp ने लॉन्च किया नया फीचर, अब एआई पढ़ेगा आपके छोड़े हुए मैसेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 26 Jun 2025 10:46 AM IST
सार

जब यूजर किसी चैट में ‘Unread Messages’ आइकन पर टैप करेगा, तो Meta AI द्वारा बुलेटेड लिस्ट में मैसेज का संक्षेप दिखेगा। यह सारांश केवल यूजर को दिखाई देगा और उस पर “Visible only to you” लिखा होगा। इसे ‘Private Processing’ के जरिए सुरक्षित बनाया गया है।

विज्ञापन
WhatsApp Introduces Meta AI Powered Message Summaries
WhatsApp update - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    व्हाट्सएप ने एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित फीचर लॉन्च किया है, जो आपके अनपढ़े (अनरीड) मैसेज को संक्षेप में बताने में मदद करेगा। इस फीचर का नाम ‘Message Summaries’ रखा गया है। यह Meta AI पर आधारित है और यूजर्स को चैट में अनरीड मैसेज को जल्दी समझने में मदद करता है।

    Meta के अनुसार, यह फीचर एक नई टेक्नोलॉजी ‘Private Processing’ पर काम करता है। इस तकनीक का दावा है कि यह किसी भी व्यक्ति, यहां तक कि Meta या व्हाट्सएप के लिए भी, यूजर के मैसेज को पढ़ने से रोकता है। यूजर चाहें तो ‘Advanced Chat Privacy’ का उपयोग कर सकते हैं, जिससे केवल चयनित मैसेज का ही सारांश बनाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    व्हाट्सएप ने एक ब्लॉग पोस्ट में इस नए फीचर के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। यह फीचर व्यक्तिगत और ग्रुप दोनों तरह की चैट में उपलब्ध होगा। यह पूरी तरह से वैकल्पिक (ऑप्शनल) है और डिफॉल्ट रूप से बंद रहेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जब यूजर किसी चैट में ‘Unread Messages’ आइकन पर टैप करेगा, तो Meta AI द्वारा बुलेटेड लिस्ट में मैसेज का संक्षेप दिखेगा। यह सारांश केवल यूजर को दिखाई देगा और उस पर “Visible only to you” लिखा होगा। इसे ‘Private Processing’ के जरिए सुरक्षित बनाया गया है।

    Meta का दावा है कि इस प्रक्रिया में न तो AI चैटबॉट और न ही व्हाट्सएप स्वयं आपके मैसेज या उनके सारांश को पढ़ सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें