YouTube: ऑनलाइन गेमिंग में हाथ आजमाएगा यूट्यूब, जल्द मिलेगा 'प्लेएबल्स' फीचर, कंपनी कर रही टेस्टिंग!

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 25 Jun 2023 04:02 PM IST
सार

यूट्यूब का प्लेएबल्स फीचर यूजर्स को यूट्यूब वेब या मोबाइल एप्लिकेशन के भीतर अलग-अलग गेम खेलने की सुविधा देगा। कंपनी आंतरिक रूप से प्लेएबल्स नामक प्रोडक्ट या फीचर को टेस्ट कर रही है।

YouTube may expand into online gaming with Playables features know all details
YouTube Online Gaming - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    अल्फाबेट इंक ने अभी तक ऑनलाइन गेमिंग बाजार में अपने पैर नहीं जमाए हैं। स्टैडिया के विफल रहने के बाद, कंपनी कथित तौर पर गेमिंग में इंडस्ट्री में अन्य रास्ते तलाश रही है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अब ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया में बदलाव के लिए YouTube पर ऑनलाइन गेमिंग सुविधा को जारी कर सकती है। इसके लिए जल्द प्लेएबल्स फीचर जारी किया जा सकता है। यूट्यूब का प्लेएबल्स फीचर यूजर्स को यूट्यूब वेब या मोबाइल एप्लिकेशन के भीतर अलग-अलग गेम खेलने की सुविधा देगा।

    बता दें कि YouTube पहले से ही लाइव स्ट्रीमिंग गेम्स के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है, जिससे वह अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा कमाता है। लेकिन अब, कंपनी कथित तौर पर विकास में एक नई सुविधा के साथ गेमिंग में विस्तार करने की योजना बना रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी आंतरिक रूप से प्लेएबल्स नामक प्रोडक्ट या फीचर को टेस्ट कर रही है।

    यह नया फीचर यूजर्स को ऑनलाइन गेम खेलने में सक्षम बनाएगा। इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने कथित तौर पर अपने कर्मचारियों को नए YouTube प्रोडक्ट की टेस्टिंग शुरू करने के लिए इनवाइट किया है और वह टेस्टिंग के लिए प्रोडक्ट में नए गेम को भी एड कर रही है। लिस्ट में आर्केड गेम स्टैक बाउंस जैसे टॉपिक शामिल हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें