WhatsApp Tips: कैसे काम करता है व्हाट्सएप का साइलेंट कॉल फीचर? आईओएस और एंड्रॉयड में ऐसे करें सेटिंग

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 25 Jun 2023 03:13 PM IST
सार

एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के मोबाइल एप के लिए व्हाट्सएप के Silence unknown callers फीचर को स्टेबल वर्जन में उपलब्ध कर दिया गया है। इस सुविधा की घोषणा पिछले सप्ताह की शुरुआत में की गई थी।

विज्ञापन
How to Silence Unknown Callers on WhatsApp for iOS and Android know in hindi
Silence Unknown Callers - फोटो : WhatsApp

    व्हाट्सएप यूजर्स के लिए अब अनचाही कॉल्स को रिजेक्ट करना आसान हो गया है। मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग एप ने हाल ही में Silence unknown callers को जारी कर दिया है। यानी यूजर्स को अज्ञात कॉन्टैक्ट से स्पैम कॉल को साइलेंट करने की अनुमति देता है। ये कॉल आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव नहीं गए नंबरों से भी हो सकते हैं। इस सुविधा की घोषणा पिछले सप्ताह की शुरुआत में की गई थी, और अब इसे एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के मोबाइल एप के लिए व्हाट्सएप के स्टेबल वर्जन में उपलब्ध कर दिया गया है। चलिए जानते हैं इस फीचर के बारे में और इसको इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में...

    WhatsApp
    WhatsApp - फोटो : अमर उजाला

    क्या है व्हाट्सएप का नया फीचर?

    साइलेंट अननोन कॉलर फीचर को व्हाट्सएप के नए प्राइवेसी फीचर के तौर पर पेश किया गया है। मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग के अनुसार, इस फीचर की मदद से अनजान नंबर से आने वाली कॉल से निजात मिलेगा। उन्होंने कहा कि नए फीचर की मदद से अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स को ऑटोमेटिक साइलेंट किया जा सकता है।

    WhatsApp
    WhatsApp - फोटो : Istock

    बता दें कि साइलेंट अननोन कॉलर फीचर में यूजर्स को रिंग टोन की जगह केवल नोटिफिकेशन मिलता है। हालांकि, यूजर्स बाद में इन कॉल्स को कॉल टैब में देख सकते हैं। यदि आप अपने व्हाट्सएप कॉल पर अज्ञात नंबर से आने वाली कॉल को साइलेंट मोड पर रखना चाहते हैं, तो आप इन स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें