YouTube: यूट्यूब में आ रहा स्लीप टाइमर फीचर, अपने आप पॉज हो जाएंगे वीडियो
YouTube ने नए स्लीप टाइमर फीचर की जानकारी अपनी साइट पर दी है। इस फीचर को लेकर कंपनी ने कहा है कि अब आप किसी वीडियो के प्लेबैक समय खुद तय कर सकते हैं जिसके बाद आपके द्वारा तय किए गए समय पर वीडियो अपने आप पॉज हो जाएगा।

विस्तार
YouTube एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो कि स्लीप टाइमर है। इस फीचर के आने के बाद एक तय समय पर वीडियो प्लेबैक बंद हो जाएगा। फिलहाल इसे कुछ ही यूजर्स यानी बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक YouTube का स्लीप टाइमर फीचर प्रीमियम यूजर्स के लिए लॉन्च होगा। कहा जा रहा है कि स्लीप टाइमर फीचर के लिए एआई की मदद लेगा। YouTube के एक और फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद YouTube के कंटेंट क्रिएटर्स वीडियो आउटलाइन Gemini की मदद से तैयार कर सकेंगे। इसके अलावा जेमिनी की मदद से कंटेंट आइडिया और थंबनेल के लिए सजेशन भी ले सकेंगे।
YouTube ने नए स्लीप टाइमर फीचर की जानकारी अपनी साइट पर दी है। इस फीचर को लेकर कंपनी ने कहा है कि अब आप किसी वीडियो के प्लेबैक समय खुद तय कर सकते हैं जिसके बाद आपके द्वारा तय किए गए समय पर वीडियो अपने आप पॉज हो जाएगा।
इसके लिए यूजर्स को एक सेटिंग करनी होगी। सेटिंग के लिए स्मार्टफोन या वेब वर्जन पर सेटिंग मेन्यू में जाना होगा और वीडियो इंटरफेस आइकन पर टैप करके सेटिंग कर सकेगा। स्लीप टाइमर के लिए 10, 15, 20, 30, 45 और 60 मिनट का टाइमर मिलेगा।