YouTube Down: क्या US में 2.40 लाख से अधिक यूट्यूब यूजर्स प्रभावित, सेवाएं कब सामान्य? कंपनी ने दिया ये अपडेट

ज्योति भास्कर
टेक डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क / नई दिल्ली।ज्योति भास्कर
Wed, 18 Feb 2026 07:42 AM IST
सार

YouTube Down:

अमेरिका में 2.40 लाख से अधिक यूट्यूब यूजर्स प्रभावित हुए हैं। सेवाएं प्रभावित होने की खबरों के बीच कंपनी ने सेवाओं के दोबारा बहाल होने को लेकर अपडेट साझा किया है। कुछ खबरों में अमेरिका से भारत तक यूट्यूब सेवाएं ठप होने की बात सामने आई है। दुनियाभर में करोड़ों यूट्यूब यूजर्स के प्रभावित होने की खबरों के बीच जानिए अपडेट्स

विज्ञापन
YouTube Down Reports over 2 lacs users affected When services will resume company provides update hindi news
यूट्यूब (सांकेतिक) - फोटो : AI

    विस्तार

    भारत समेत कई देशों में यूट्यूब की सेवाएं ठप होने की खबर है। डाउन डिटेक्टर वेबसाइट के मुताबिक सबसे पहले अमेरिका में परेशानी शुरू हुई। इसके बाद भारत में भी कई यूट्यूब यूजर्स ने सेवाओं में दिक्कत की रिपोर्ट्स साझा की। तकनीकी खबरों पर नजर रखने वाले जानकारों के मुताबिक दुनियाभर में यूट्यूब के करोड़ों यूजर्स प्रभावित हुए हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में करीब 2.40 लाख से अधिक यूट्यूब यूजर्स प्रभावित हुए हैं। भारत समेत कई देशों में डाउन हुए यूट्यूब सर्वर को लेकर कंपनी ने कहा कि सेवाएं लगभग एक घंटे तक बाधित रही। कंपनी ने सेवाओं के सामान्य होने से जुड़े अपडेट्स भी साझा किए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला

    तकनीकी गड़बड़ी के कारणों की पड़ताल जारी

    यूट्यूब सेवाओं पर असर को लेकर डाउनडिटेक्टर के हवाले से आई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि मंगलवार शाम अमेरिका में लाखों लोगों ने तकनीकी दिक्कतों की सूचना दी। वीडियो प्लेटफॉर्म के हजारों यूजर्स ने मंगलवार शाम करीब आठ बजे (अमेरिकी समय) कहा कि वे वीडियो नहीं देख पा रहे हैं। कंपनी के मुताबिक इस व्यापक तकनीकी गड़बड़ी के कारणों की पड़ताल की जा रही है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक वेबसाइट्स और सर्वर में खामियों पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर ने अमेरिकी समयानुसार मंगलवार रात करीब आठ बजे तक 2.40 लाख शिकायतें दर्ज किए जाने की पुष्टि की।

    विज्ञापन

    गूगल और यूट्यूब ने क्या कहा?

    तकनीकी गड़बड़ी संबंधी शिकायतों की बाढ़ आने के बाद गूगल ने एक बयान में कहा, 'कुछ यूजर्स को यूट्यूब एक्सेस करने में दिक्कतें हो रही हैं। हमारी टीम परेशानी को दूर करने में जुटी है। जैसे ही अपडेट मिलेगा, कंपनी सूचना साझा करेगी।' कई यूजर्स ने भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह करीब 9 बजे सेवाओं के बहाल होने की बातें भी कहीं। यूट्यूब की तरफ से भी कहा गया कि अधिकांश समस्याएं दूर हो चुकी हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    YouTube Down: क्या US में 2.40 लाख से अधिक यूट्यूब यूजर्स प्रभावित, सेवाएं कब सामान्य? कंपनी ने दिया ये अपडेट

    अमेरिका के अलावा ब्रिटेन और कनाडा में भी दिखा असर

    खबर लिखे जाने तक गड़बड़ी के कारणों पर यूट्यूब की तरफ से आधिकारिक बयान सामने नहीं आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के अलावा ब्रिटेन, कनाडा समेत कई अन्य देशों में भी यूट्यूब यूजर्स ने तकनीकी गड़बड़ी की शिकायत की। सोशल मीडिया अकाउंट्स पर यूजर्स ने यूट्यूब से जुड़े स्क्रीनशॉट्स शेयर कर सर्वर डाउन होने जैसी बातें लिखीं। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि इस तकनीकी परेशानी के कारण गूगल और अमेजन वेब सर्विसेज पर भी असर पड़ा है।

    ये भी पढ़ें- X Outage: दुनियाभर में एक्स हुआ डाउन; एप और साइट दोनों में समस्या, महीनेभर में दूसरी बार ठप हुई सर्विस

    सोशल मीडिया पर परेशानी की शिकायतें

    अमेरिका में रात करीब आठ बजे हुई इस गड़बड़ी का असर आंशिक रूप से भारत में भी दिखा। बुधवार तड़के भारत में भी कई यूट्यूब यूजर्स ने दिक्कतों की शिकायतें कीं।एक नजर सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की गई शिकायतों पर:

    YouTube Down: क्या US में 2.40 लाख से अधिक यूट्यूब यूजर्स प्रभावित, सेवाएं कब सामान्य? कंपनी ने दिया ये अपडेट

    अन्य वीडियो--

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें