Election 2024: यूट्यूब ने की है बड़ी तैयारी, चुनाव आयोग के साथ हुई साझेदारी, बनाई गई नई पॉलिसी
YouTube ने कहा है कि चुनाव के लिए खासतौर पर नई पॉलिसी बनाई गई है जिसके तहत चुनाव से संबंधित किसी भी गलत सूचना को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। यदि किसी वीडियो में वोटर्स को गुमराह करने की कोशिश हो रही है या गलत सूचना दी जा रही है तो ऐसे वीडियोज को तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाएगा।

विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 कुल सात चरणों में होने जा रहा है। इस बार के चुनाव को लेकर सबसे बड़ी परेशानी डिजिटल मीडिया से है। हर हाथ में मोबाइल और सिटिजन जर्नलिज्म ने लोगों के हाथ में एक हथियार तो दिया है लेकिन इसका दुरुपयोग भी खूब हो रहा है। सरकार, टेक कंपनियां और चुनाव आयोग की सबसे बड़ी चुनौती चुनाव के दौरान फैलने वाली गलत सूचना से निपटना है। इसे लेकर YouTube ने बड़ी तैयारी की है।
YouTube ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया है कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उसकी क्या तैयारी है। YouTube ने कहा है कि उसकी हर संभव कोशिश है कि यूजर्स को सटीक और सही जानकारी मिले। इसके लिए YouTube ने अपने प्लेटफॉर्म पर भी बदलाव किया है।
यदि कोई यूजर चुनाव से संबंधित किसी भी कीवर्ड जैसे वोट कैसे डालें आदि सर्च करता है तो उसे सबसे सटीक जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा यूट्यूब वीडियो में रिकंमेंडेड कंटेंट भी इसी तरह के होंगे। YouTube ने इसके लिए चुनाव आयोग से साझेदारी की है।
- FasTag Scam: फास्टैग रिचार्ज के लिए गूगल सर्च करना पड़ सकता है महंगा, जानें यह सच्चाई
- cVIGIL: बड़े काम का है यह एप, लोकेशन के साथ कर सकते हैं वोटिंग में गड़बड़ी की शिकायत
- ऑटोमैटिक लॉगआउट हो रहा WhatsApp? बदल दें यह सेटिंग
- X Update: अचानक से कम हो सकते हैं आपके फॉलोअर्स, एलन मस्क शुरू करने वाले हैं सफाई अभियान