YouTube: यूट्यूब वीडियो क्रिएटर की मौज, अब AI की मदद से चुटकियों में कर सकेंगे वीडियो एडिट
यूट्यूब का कहना है कि जेनरेटिव एआई टूल की मदद से टेक्स्ट, इमेज, म्यूजिक और अन्य मीडिया को प्रॉम्प्ट की मदद से एडिट किया जा सकता है।

विस्तार
वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म यूट्यूब (YouTube) ने वीडियो क्रिएटर के लिए नए फीचर को जारी करने की घोषणा कर दी है। कंपनी वीडियो क्रिएटर के लिए वीडियो एडिट करने को आसान बनाने के लिए नए एआई आधारित एडिटिंग टूल्स जारी करेगी। कंपनी का कहना है कि जेनरेटिव एआई टूल की मदद से टेक्स्ट, इमेज, म्यूजिक और अन्य मीडिया को प्रॉम्प्ट की मदद से एडिट किया जा सकता है।
यूट्यूब ने गुरुवार को जिन नए प्रोडक्ट की घोषणा की है, उनमें ड्रीम स्क्रीन नामक एक टूल है जो शॉर्ट-फॉर्म वीडियो में वीडियो या इमेज बैकग्राउंड जोड़ने के लिए जेनरेटिव एआई का उपयोग करता है, जिसे कंपनी शॉर्ट्स कहती है। इसने अपने प्लेटफॉर्म पर छोटे और लंबे दोनों प्रकार के वीडियो को एडिट करने में मदद के लिए नए एआई-इनेबल्ड प्रोडक्ट टूल की भी घोषणा की।
यूट्यूब के कम्युनिटी प्रोडक्ट के वाइस प्रेसिडेंट टोनी रीड ने घोषणा के समय एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "हम प्रोडक्ट और सुविधाओं के एक समूह को पेश कर रहे हैं जो लोगों को रचनात्मक अभिव्यक्ति की सीमाओं को आगे बढ़ाने में सक्षम बनाएगा। बता दें कि गूगल के स्वामित्व वाले वीडियो प्लेटफार्म ने पहली बार मार्च में घोषणा की थी कि वह टूल विकसित कर रहा है।
- Micron Plant: सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री से होगी नई क्रांति, यह एक जबरदस्त दिन, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर
- Whatsapp Channel: पीएम मोदी से लेकर कैटरीना कैफ तक ये सेलिब्रिटीज चैनल पर हैं लाइव, जानें किसके कितने फॉलोअर्स
- iPhone 15 Sale: एपल आईफोन 15 की पहली सेल आज, फीचर्स से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ
- 25 हजार में टॉप-5 स्मार्टफोन, किसी फ्लैगशिप से कम नहीं