सावधान: आपकी स्मार्टवॉच के नीचे हैं टॉयलेट से ज्यादा बैक्टीरिया, नई रिसर्च ने किया हैरान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 21 Aug 2023 01:19 PM IST
सार

एक अनुमान के मुताबिक आज जिसके पास स्मार्टफोन है और उसके पास स्मार्टवॉच भी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी स्मार्टवॉच का ब्रेसलेट या स्ट्रैप या बैंड किसी टॉयलेट सीट से भी अधिक गंदा है। इसका खुलासा एक नई रिसर्च रिपोर्ट में हुआ है।

विज्ञापन
Your smartwatch bracelet harbors millions of bacteria said new study details here
smartwatch bracelet bacteria - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    स्मार्टफोन के बाद अब स्मार्टवॉच एक प्रमुख गैजेट हो गया है। बाजार में अब 1,000 रुपये तक की कीमत में भी स्मार्टवॉच उपलब्ध हैं। एक अनुमान के मुताबिक आज जिसके पास स्मार्टफोन है और उसके पास स्मार्टवॉच भी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी स्मार्टवॉच का ब्रेसलेट या स्ट्रैप या बैंड किसी टॉयलेट सीट से भी अधिक गंदा है। इसका खुलासा एक नई रिसर्च रिपोर्ट में हुआ है।

    फ्लोरिडा एटलांटिक यूनिवर्सिटी (FAU) की ओर से की गई स्टडी में यह दावा किया गया है कि लोगों के फोन तो गंदे रहते ही हैं और गंभीर समस्या स्मार्टवॉच की गंदगी को लेकर सामने आई है। इस रिसर्च के मुताबिक प्लास्टिक, रबर, कपड़ा, चमड़ा, सोने और चांदी के स्मार्टवॉच स्ट्रैप के नीचे सबसे ज्यादा बैक्टीरिया पनप रहे हैं। इस रिसर्च के दौरान कई बड़े ब्रांड की स्मार्टवॉच के स्ट्रैप को शामिल किया गया था।

    विज्ञापन

    रिसर्च में शामिल करीब 85 फीसदी स्ट्रैप Staphylococcus spp बैक्टीरिया मिला, जो इन्फेक्शन फैलाने के लिए जिम्मेदार है। वहीं 60 पर्सेंट में E. coli बैक्टीरिया और 30 पर्सेंट में बेहद खतरनाक Pseudomonas spp बैक्टीरिया मिला है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें