फायदे की बात: वोडाफोन आइडिया ग्राहकों को फ्री में मिल रहा इंटरनेट, इस नंबर पर करना होगा मिस्ड कॉल
यदि आप भी वोडाफोन आइडिया (Vi) के ग्राहक हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। आपको भी फ्री में एक जीबी डाटा मिल सकता है। Vi ने एक बार फिर से अपने ग्राहकों को 1 जीबी फ्री डाटा देने की शुरुआत की है।

विस्तार
यदि आप भी वोडाफोन आइडिया (Vi) के ग्राहक हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। आपको भी फ्री में एक जीबी डाटा मिल सकता है। Vi ने एक बार फिर से अपने ग्राहकों को 1 जीबी फ्री डाटा देने की शुरुआत की है।
यदि आप Vi के ग्राहक हैं और फ्री में 1 जीबी डाटा लेना चाहते हैं तो आप 121249 पर कॉल कर सकते हैं। इस नंबर पर कॉल करने के बाद 1 दबाना होगा और उसके बाद आपको अकाउंट में 1 जीबी फ्री डाटा मिल जाएगा। इस तरीके से आप महीने में दो बार 1-1 जीबी डाटा ले सकते हैं।
बता दें कि Vodafone-Idea ने कुछ दिन पहले ही दो प्री-पेड प्लान लॉन्च किए हैं जिनमें से एक की कीमत 24 रुपये और दूसरे की कीमत 49 रुपये है।