वाह क्या फीचर: अब कॉल रिसीव करने की भी नहीं होगी जरूरत, फोन अपने आप करेगा काम
Google अपने Pixel फोन के लिए “AI Replies” नाम के एक फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद Pixel फोन के यूजर्स पर आने वाली कॉल का जवाब एआई देगा।

विस्तार
यदि आपको भी किसी के कॉल को बार-बार रिसीव करना पसंद नहीं है तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपको कॉल रिसीव करने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि यह काम भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसस (एआई) करेगा। Google अपने Pixel फोन के लिए “AI Replies” नाम के एक फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद Pixel फोन के यूजर्स पर आने वाली कॉल का जवाब एआई देगा।
9to5 Google के अनुसार इस नई “AI Replies” फीचर के साथ Google अपने मौजूदा Call Screen फीचर को और बेहतर बना रहा है। Google के Phone एप के लेटेस्ट बीटा वर्जन में से इसकी जानकारी मिली है। कहा जा रहा है कि Google AI-पावर्ड रिप्लाईज पर काम कर रहा है जो कॉल करने वालों के साथ अधिक समझदारी से बातचीत कर सकते हैं। इसका काम करने का तरीका यह हो सकता है, अगर कोई कॉल करता है और आपका फोन उसे स्क्रीन करता है, तो AI Replies कॉलर की बात के आधार पर एक आंसर तैयार करेगा।
Pixel फोन में पहले से ही Call Screen फीचर है, जो आपको इनकमिंग कॉल को मैनेज करने में मदद करता है। यह फीचर जो कुछ साल पहले लॉन्च हुआ था और यह अनजान नंबरों या अनचाहे कॉलर्स जैसे टेलीमार्केटर्स से कॉल को स्क्रीन करने की सुविधा देता है।
- Best Smartphone: iPhone 15 बना दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन, देखें टॉप-10 लिस्ट
- काम की बात: पुराने फोन खरीदने से पहले ये चीजें जरूर चेक करें, नहीं तो हवालात जाने में समय नहीं लगेगा
- Social Media Ban: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन हो सकता है सोशल मीडिया, सरकार कर रही प्लानिंग
- Malware: भारतीय कंपनियों की हो रही जासूसी, पाकिस्तानी हैकर्स कर रहे इस मैलवेयर का इस्तेमाल