सिर्फ 140 रुपये में बिक रही है इंटरनेट पर मौजूद आपकी निजी जानकारी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 18 May 2019 12:05 PM IST
your internet profile is on sale for just Rs 140 on dark web
hacker - फोटो : Hacker Noon

    फेसबुक जैसी सोशल मीडिया साइट पर आए दिन हम कई तरह की जानकारी पोस्ट करते हैं। कई लोगों ने मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी की भी जानकारी दी है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इंटरनेट पर मौजूद आपकी ऐसी ही कई निजी जानकारी सिर्फ 140 रुपये में बिक रही है। लोगों की एक दिन की निजी जानकारी 140 रुपये और तीन महीने की जानकारी 4,900 रुपये में बेची जा रही है। आपकी जानकारियों को खरीदने के लिए डार्क वेब में बिटक्वाइन, लाइटक्वाइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट किया जा रहा है।

    Dark Web
    Dark Web

    दरअसल इंटरनेट का एक कोना है डार्क वेब, इसमें वह सारे गैरकानूनी काम किए जाते हैं जिन्हें करने की मनाही है। डार्क वेब में आम आदमी आसानी से जा भी नहीं सकता। डार्क वेब में टोर ब्राउजर जैसे सॉफ्टवेयर के जरिए लोग जाते हैं। इसी डार्क वेब की मंडी में हैकर्स अपने काम को अंजाम देते हैं और लोगों को कानों-कान खबर नहीं होती। डार्क वेब इंटरनेट का एक ऐसा हिस्सा है जहां आम आदमी की पहुंच नहीं है। अब सवाल यह है कि 140 रुपये में जो आपकी निजी जानकारी बेची जा रही है उसकी उपयोगिता क्या है, आइए जानते हैं।

    ये भी पढ़ेंः इन मोबाइल ऐप से फ्री में कमाएं, फोन रिसीव करने पर मिलेंगे पैसे

    dark web
    dark web

    कहां होता है आपके फोन और ई-मेल का इस्तेमाल

    जब आपके फोन पर किसी प्रकार की कंपनी का फोन आता है और या फिर आपकी ई-मेल आईडी पर किसी कंपनी का प्रचार वाला ई-मेल आता है तो आप इसके बारे में सोचते नहीं है कि उस कंपनी के पास आपका फोन नंबर और ई-मेल आईडी कैसे पहुंचा, लेकिन सच्चाई यह है कि जो 140 रुपये में बेची जा रही है आपकी निजी जानकारियों का इस्तेमाल इसी काम में होता है। डार्क वेब से या फिर हैकर्स से आपकी निजी जानकारी मार्केटिंग वाली कंपनियां खरीदती हैं और उसका इस्तेमाल विज्ञापन के लिए करती हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें