इन मोबाइल ऐप से फ्री में कमाएं, फोन रिसीव करने पर मिलेंगे पैसे

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 16 May 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
How to earn money online by mobile, Here are the 5 best app including paytunes and mcent
How to earn money online

    आप में से कई लोगों ने मोबाइल ऐप से पैसे कमाने के बारे में सुना होगा। आपके दोस्तों ने भी बताया होगा कि फलां ऐप पर विज्ञापन देखकर पैसा कमाया जा सकता है। यदि आपने भी ऐसा सुना है तो आपने सही सुना है। आप मोबाइल ऐप से भी घर भी बैठे कमा सकते हैं। इसके लिए कई सारे ऐप्स आपको गूगल प्ले-स्टोर पर मिल जाएंगे जिनमें आप विज्ञापन देखकर पैसे कमा सकते हैं। आइए जानते हैं।

    PayTunes
    PayTunes

    Paytunes

    पेट्यून्स आपके मोबाइल के रिंगटोन को विज्ञापन में बदल देगा। इसके बाद जब भी आपके पास किसी का फोन आएगा तो आपको पैसे मिलेंगे। इस ऐप को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है.

    mcent
    mcent

    mCent

    इस लिस्ट में पहला नाम mCent ऐप का आता है। इस ऐप को प्ले-स्टोर से डाउनलोड करके साइनइन करें। साइनइन करने के बाद आपको इस ऐप में कुछ ऐप दिखेंगे और उनके साथ मिलने वाले पैसे भी दिखेंगे। अब आप इस ऐप में दिख रहे ऐप को डाउनलोड करेंगे तो आपको पैसे मिलेंगे। आप चाहें तो डाउनलोड करने के बाद ऐप को डिलीट कर भी सकते हैं। इसके अलावा दोस्तों के साथ ऐप शेयर करने पर भी पैसे मिलते हैं। अगर आपके रेफर करने पर एक फ्रेंड एमसेंट ऐप डाउनलोड करता है तो आपको 35 रुपए तक मिलेंगे।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें