बंद हो सकती है आपकी इनकमिंग सेवा, उससे पहले कर लें यह काम

यदि आप भी एक मोबाइल उपभोक्ता हैं तो यह खबर आप ही के लिए है, क्योंकि देशभर की टेलीकॉम कंपनियां आपको बड़ा झटका देने की तैयारी में हैं। दरअसल साल 2018 में जियो के आने के बाद से ही अन्य कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। अब कंपनियों ने नुकसान की भरपाई के लिए नया तरीका निकाला है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टेलीकॉम कंपनियां जल्द ही फ्री इनकमिंग कॉल की सुविधा बंद करने वाली हैं, हालांकि यह झटका उन लोगों के लिए है जो नियमित तौर पर रिचार्ज नहीं कराते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो यदि आप अपने मोबाइल नंबर पर नियमित तौर पर रिचार्ज नहीं कराते हैं तो आपकी इनकमिंग सेवा कभी भी बंद हो सकती है। वैसे भी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर कितने दिनों तक रिचार्ज नहीं कराने पर इनकमिंग सेवा बंद होगी।
ये भी पढ़ेंः सेल्फी ने बचा ली जान, नहीं तो हो सकती थी 99 साल की जेल
गौर करने वाली बात यह है कि टेलीकॉम कंपनियों ने अब कम-से-कम रिचार्ज प्लान भी लांच करना शुरू कर दिया है। कुछ कंपनियों ने 28 दिनों की वैधता के साथ प्लान लांच किए हैं जिनमें सिर्फ इनकमिंग कॉलिंग की सुविधा होगी, वहीं 29वें दिन आपकी इनकमिंग सेवा बंद हो जाएगी।
ऐसे में फ्री इनकमिंग की सेवा के लिए आपको प्रत्येक 28 दिन पर रिचार्ज कराना होगा। बता दें कि फिलहाल यदि आप 90 दिनों तक कोई रिचार्ज नहीं कराते हैं तो आपका सिम कार्ड बंद हो जाएगा। हालांकि यदि वाकई ऐसा होता है तो टेलीकॉम कंपनियों को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है, क्योंकि अचानक से उनके ग्राहक संख्या में कमी आएगी।