15 दिसंबर से बंद हो हो रहा है Yahoo Groups, ई-मेल करता रहेगा काम

यदि आप भी Yahoo ग्रूप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए बुरी खबर है, क्योंकि 15 दिसंबर से Yahoo की ग्रुप सेवा बंद होने जा रही है। Verizon की स्वामित्व वाली कंपनी Yahoo ने कहा कि वह अपने दूसरे बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है। बता दें कि वेरिजॉन ने साल 2017 में याहू को खरीदा था।
कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि वह लगातार अपनी सेवाएं के इस्तेमाल को मॉनिटर कर रही थी। उसके यूजर्स में लगातार कमी आ रही है। ऐसे में सेवा को आगे जारी रखना कंपनी के मुश्किल हो रही है। 15 दिसंबर के बाद याहू ग्रुप के यूजर्स ना ई-मेल भेज पाएंगे और ना ही प्राप्त कर सकेंगे। याहू की वेबसाइट भी 15 दिसंबर से बंद हो जाएगी, हालांकि याहू मेल की सेवाएं जारी रहेंगी।
वहीं याहू ग्रुप को लेकर कंपनी ने कहा है कि याहू ग्रुप के यूजर फेसबुक ग्रुप, गूगल ग्रुप और Groups.io जैसी वेबसाइट पर ग्रुप बना लें, हालांकि इन सभी में याहू ग्रुप के मेंबर्स को एक्सपोर्ट करने के लिए पेड सेवा लेनी होगी। वहीं कंपनी ने कहा है कि केवल एडमिन ही याहू ग्रुप के मेंबर की पूरी लिस्ट को डाउनलोड कर पाएंगे।
बता दें कि इससे पहले साल 2018 में कंपनी ने याहू मैसेंजर एप को बंद किया था। 17 जुलाई 2018 को याहू मैसेंजर बंद होने के बाद सभी यूजर्स को नए मैसेजिंग स्क्विरल (Squirrel) पर शिफ्ट किया गया था।