23 जून को चाइनीज कंपनी श्याओमी लॉन्च करेगी एमआई बाइक!

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Wed, 22 Jun 2016 12:49 PM IST
Xiaomi to launch Mi Smart Bike on June 23

    चीनी कंपनी श्याओमी ने स्मार्टफोन, ड्रोन और स्कूटर के बाद अब बाइक लॉन्च करने की तैयारी में है। कुछ समय पहले शाओमी का बनाया पहला ड्रोन सामने आया है। इससे पहले कंपनी ने इस साल अप्रैल में, श्याओमी नाइनबॉट नामक एक चीनी रोबोट स्टार्टअप में निवेश करने की घोषणा की थी।

    कंपनी ने इसके तहत अपना पहला प्रोडक्ट नाइनबॉट मिनी चाइना में पेश किया है। अब एक नए टीजर से पता चला है कि श्याओमी अब एमआई बाइक लॉन्च कर सकती है।

    श्याओमी द्वारा जारी किए गए दो नए टीजर से नए प्रोडक्ट की लॉन्चिंग का पता चला है। पहले टीजर में बाइक के हैंडबार को रेड टेल लाइट के साथ दिखाया गया है। इसके साथ ही टीजर में बाइक के टायर की भी एक झलक दिखाई गई है।

    23 जून को हो सकती है लॉन्च

    23 जून को चाइनीज कंपनी श्याओमी लॉन्च करेगी एमआई बाइक!

    इस प्रोडक्ट को श्याओमी एमआई स्मार्ट बाइक कहा जा रहा है। माना जा रहा है कि 23 जून को होने वाले एक इवेंट में श्याओमी एमआई बाइक को लॉन्च कर सकती है।

    दूसरे टीजर में एक डिजिटल स्क्रीन को देखा गया है जो एमआई बाइक के हैंडल के ऊपर की तरफ है। इस स्क्रीन को देखकर ऐसा लगा है कि इसमें जरूरी डाटा जैसे दूरी, स्पीड, समय और बैटरी इंडीकेटर दिखाई देगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें