शाओमी ने किया बड़ा वादा, दूसरे देशों में नहीं जाएगा भारतीय मोबाइल यूजर का डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 31 Aug 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi says data of Indian MOBILE users will not be stored in China or outside India
Xiaomi Sale

    चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने भारतीय ग्राहकों के डाटा को माइक्रोसॉफ्ट और अमेजॉन वेब सर्विस जैसे क्लाउड सेवा प्रदाताओं के स्थानीय इंफ्रास्ट्रक्चर पर स्थानांतरित करेगी। यह फैसला शाओमी को सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर राहत प्रदान करेगा। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस डाटा स्थानांतरण में सभी भारतीय ग्राहकों का शाओमी के मी कम्यूनिटी, मी क्लाउड, मीयूआई और मी टीवी जैसे ई-कॉमर्स प्लैटफार्म में मौजूद डाटा शामिल है।

    कंपनी ने आगे कहा कि स्थानीय लोगों का डाटा देश में ही स्थित इंडियन क्लाउड सेवा प्रदाता के पास स्थानांतरित होने से ग्राहक उनके इस्तेमाल की रफ्तार में एक तेजी की उम्मीद कर सकते हैं। इससे पहले यह डाटा सिंगापुर व अमेरिका स्थित एडब्ल्यूएस सर्वर पर संग्रहित किया गया था।

    विज्ञापन

    बता दें कि शाओमी 5 सितंबर को भारत में 3 नए स्मार्टफोन पेश करने वाली है। 5 सितंबर को भारत में शाओमी के तीन स्मार्टफोन लांच होंगे जिनमें रेडमी 6, रेडमी 6 प्रो और रेडमी 6ए शामिल हैं। इसकी जानकारी शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके दी है। अगर आपको याद हो तो बता दें कि इन तीनों स्मार्टफोन को चीन में लांच किया जा चुका है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मनु कुमार जैन ने अपने ट्वीट में #DeshKeNayeSmartphones!हैशटैग इस्तेमाल किया है। हालांकि ट्वीट से यह साफ नहीं है कि रेडमी 6 सीरीज का कौन सा फोन लांच होगा क्योंकि इसमें सिर्फ 9 नंबर दिखाई दे रहा है। इन तीनों स्मार्टफोन में से दो बिना नॉच डिस्प्ले और 1 रेडमी 6 प्रो नॉच डिस्प्ले के साथ लांच होगा। फोन की लांचिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें