Xiaomi ने दिवाली सेल में बेचे 85 लाख स्मार्टफोन और छह लाख से ज्यादा Mi TV

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 30 Oct 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Sale More Than 1 Crore Products In Diwali Sale Know About It
Xiaomi Redmi Note 7

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) की दिवाली के दौरान बंपर सेल हुई है। कंपनी ने मात्र दो दिनों में 12 मिलियन यानी करीब 1.2 करोड़ प्रोडक्ट्स बेचे थे। मनु कुमार जैन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बंपर सेल की जानकारी साझा की है।

    ट्विट के मुताबिक, कंपनी के 8.5 मिलियन (85 लाख) स्मार्टफोन और छह लाख से ज्यादा एमआई टीवी की बिक्री हुई हैं। वही दूसरी तरफ शाओमी ने तीन मिनट के भीतर ही सारे इकोसिस्टम सेल किए थे। साथ ही कंपनी की सेल में 40 फीसदी बढ़त भी देखने को मिली है। वहीं, कंपनी ने भारतीय ग्राहकों को धन्यवाद भी किया है।

    विज्ञापन

    शाओमी ने सितंबर की शुरुआत में पांच लाख टीवी बेचकर के एक नया रिकॉर्ड बनाया था। नवरात्रों से शुरू हुए त्योहारी सीजन के साथ ही कंपनी ने अभी तक अपनी वेबसाइट के अलावा अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट और रिटेल स्टोर के जरिए अपने टीवी को सेल किए थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी का कहना था कि सितंबर में अमेजन और फ्लिपकार्ट पर सबसे ज्यादा स्मार्ट टीवी बिके थे। आपको बता दें कि शाओमी ने पिछले साल भारतीय बाजार में अपना स्मार्ट टीवी लॉन्च किया था। शाओमी के इंडिया कैटेगिरी लीड (टीवी) ईश्वर नीलाकंतन ने कहा था कि यह देश का पहला ऐसा ब्रांड बना है, जिसने कम समय में उपलब्धि हासिल की है। एक साल पहले यह ब्रांड लॉन्च हुआ था। लॉन्च होने के तीन महीने में शाओमी पहले स्थान पर पहुंच गया था। साथ ही लगातार पांच महीनों तक इस स्थान पर बना रहा था।

    अमेजन ने ग्रेट इंडियन में रिकॉर्ड तोड़ सेल की थी। उस दौरान कंपनी ने वन प्लस, सैमसंग और एपल जैसे प्रीमियम ब्रांड के मोबाइल फोन बेचे थे। इसी तरह बड़े सामान और टीवी की बिक्री में पहले 36 घंटे में दस गुना का इजाफा हुआ था।

    इसके अलावा आम दिनों की तुलना में फैशन में पांच गुना, ब्यूटी प्रोडक्ट में सात गुना, रोजमर्रा के सामान में 3.5 गुना की बढ़ोतरी हुई थी। खरीदारी करने वालों में से आधे ग्राहक टियर टू और छोटे शहरों से थे। पहले 36 घंटे में करीब 42,500 विक्रेताओं ने कम से कम एक ऑर्डर जरूर प्राप्त किया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें