Xiaomi का स्मार्ट बेडसाइड लैंप हुआ लॉन्च, मिलेगी 1.6 करोड़ कलर की रेंज

चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने बुधवार को भारत में स्मार्ट बैडसाइड लैंप 2 (Smart Bedside Lamp 2) को लॉन्च कर दिया है। लोगों को इस लैंप में आकर्षक फीचर्स मिलेंगे। इतना ही नहीं कंपनी ने ग्राहकों को इस डिवाइस में गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा का सपोर्ट भी दिया है। इस प्रोडक्ट की खासियत की बात करें तो इस लैंप में 1.6 करोड़ कलर रेंज दी गई है। वहीं, कंपनी ने इस लैंप को क्राउडफंडिंग के तहत बनाया है।
इस स्मार्ट लैंप की असल कीमत 2,499 रुपये है, लेकिन इस डिवाइस को 2,299 रुपये की क्राउडफंडिंग की कीमत के साथ सेल किया जा रहा है। वहीं, इस लैंप को 3 दिसंबर से ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा। फिलहाल, शाओमी ने स्मार्ट लैंप के सिर्फ दो हजार यूनिट्स ही तैयार किए हैं।
फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को स्मार्ट लैंप में 1.6 करोड़ कलर रेंज मिलेगी। इसके साथ ही इस लैंप में 12 वॉट का पावर बैकअप दिया गया है। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि उनका लैंप बिना किसी दिक्कत के 11 वर्ष तक काम करेगा। इसके अलावा यूजर्स को गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा का सपोर्ट दिया जाएगा।
यूजर्स को इस लैंप में टच पैनल मिलेगा, जिससे कलर, ऑन-ऑफ बटन और सेटिंग बदली जा सकेगी। कंपनी ने खासतौर पर फ्लो मोड दिया है, जिसमें कलर अपने आप चेंज हो जाएंगे। वहीं, यूजर्स इस लैंप को मोबाइल एप से ऑपरेट कर सकेंगे।
- BSNL के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को मिलेगा 200 जीबी डाटा और 180 दिन की वैधता
- करोड़ों रुपये में बिक रहा है स्टीव जॉब्स का कंप्यूटर, फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान
- भाजपा के इस सांसद ने ऑनलाइन मंगाया स्मार्टफोन, लेकिन मिले पत्थर, जानें पूरा मामला
- यह कंपनी लेकर आ रही है एपल वॉच की 'नकल', नवंबर में होगी लॉन्च