शाओमी ने भारत में लॉन्च किया नया सेल्फी स्मार्टफोन, जानिए इसके ख़ास फीचर और कीमत

प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा
Thu, 07 Jun 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Y2 launched in India with 16 megapixel front camera, know price and specifications
Xiaomi Redmi Y2

    शाओमी ने भारत में अपना नया सेल्फी स्मार्टफोन रेडमी वाय2 लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बता दें कि RedmiY2 पिछले साल लॉन्च हुए वाय1 का अपग्रेडेड वर्जन है। रेडमी वाय2 की बिक्री अमेजॉन 12 जून से होगी और यह फोन डार्ग ग्रे, रोज गोल्ड और गोल्ड कलर वेरियंट में मिलेगा।

    इस फोन में डुअल सिम, 5.99 इंच की एचडी+ डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 3 जीबी/4 जीबी रैम, 32जीबी/64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है।

    विज्ञापन

    वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जो AI सपोर्ट के साथ आता है। फोन मे फेशियल रिकॉग्निशन भी दिया गया है। रेडमी एस2 में 3080 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। फोन के साथ 3 कार्ड स्लॉट मिलेंगे यानि आप एक बार में 2 सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    शाओमी रेडमी एस2 के पैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के साथ कवर फ्री में मिलेगा। फोन के 3Gb/32GB वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये और 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है।

    फोन के साथ मिलने वाले ऑफर की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड से फोन खरीदने पर 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही रेडमी वाई2 के खरीदारों को एयरटेल की ओर से 1,800 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा 240 जीबी डाटा भी मुफ्त में मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें