30 दिन में 10 लाख बिका शाओमी रेडमी 4, जानें खासियत

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 27 Jun 2017 04:38 PM IST
Xiaomi Redmi 4 Sells 1 Million Units in India in 30 Days
Redmi 4

    शाओमी के नए बजट स्मार्टफोन रेडमी 4 ने भारत में बिक्री के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कंपनी का दावा है कि 30 दिन में शाओमी रेडमी 4 के 10 लाख यूनिट्स बिके हैं, जबकि शाओमी रेडमी नोट 4 के इतने ही यूनिट्स 45 दिन में बिके थे। शाओमी इंडिया ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। बता दें इस फोन को पिछले महीने 16 मई को भारत में लॉन्च किया गया था।

    शाओमी रेडमी 4 की खासियत और कीमत

    Redmi 4a
    Redmi 4a

    इस फोन की सबसे बड़ी खासियत में इसकी कीमत और इसके फीचर्स हैं। इस फोन की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है जो कि फोन की लोकप्रियता का एक प्रमुख कारण है। रेडमी 4, 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज/ 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरज/ 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में उपलब्ध है।

    फोन की कीमत क्रमशः 6,999 रुपये/8,999 रुपये/10,999 रुपये है। फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट, 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, डुअल हाइब्रिड सिम सेटअप, 13 मेगापिक्सल का रियर, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4100 एमएएच की बैटरी है। फोन की सेल प्रत्येक मंगलवार को अमेजॉन और एमआई.कॉम से होती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें