Xiaomi ने बुजुर्गों को दी बड़ी सुविधा, शाओमी की टीम घर आकर करेगी नए फोन का सेटअप, डाटा ट्रांसफर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 20 Apr 2023 02:44 PM IST
सार

Xiaomi ने अब होम मोबाइल सर्विस की सुविधा पेश की है। अब देश के सभी बुजुर्ग के नए शाओमी फोन का सेटअप उनके पर ही शाओमी की टीम द्वारा किया जाएगा। इसके लिए शाओमी ने व्हाट्सएप नंबर और कस्टमर सपोर्ट नंबर जारी किया है।

विज्ञापन
Xiaomi India unique service for Senior citizens offer phone supports service at home
Xiaomi Phone support - फोटो : twitter

    विस्तार

    यदि आप भी अपने घर पर बुजुर्गों के फोन के नए फोन को सेटअप या डाटा ट्रांसफर को लेकर लेकर परेशान रहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। Xiaomi ने अब होम मोबाइल सर्विस की सुविधा पेश की है। अब देश के सभी बुजुर्ग के नए शाओमी फोन का सेटअप उनके पर ही शाओमी की टीम द्वारा किया जाएगा। इसके लिए शाओमी ने व्हाट्सएप नंबर और कस्टमर सपोर्ट नंबर जारी किया है।

    यदि आपके घर में भी कोई बुजुर्ग है और फोन रिपेयर करवाना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 8861826286 पर मैसेज करके फोन रिपेयर के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। कस्टमर सपोर्ट के लिए 18001036286 नंबर जारी किया गया है। नए फोन खरीदने पर शाओमी की टीम आपके घर आएगी और डाटा ट्रांसफर से लेकर फोन सेटअप करके जाएगी।

    विज्ञापन

    शाओमी की यह सुविधा उसके सर्विस सेंटर के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले बुजुर्गों के लिए है। बुजुर्गों के लिए तो यह सेवा फ्री है। दूसरे ग्राहक भी चाहें तो यह सेवा ले सकते हैं, लेकिन उन्हें 249 रुपये टैक्स के साथ देने होंगे। शाओमी की यह सेवा फिलहाल देश के 15 शहरों में शुरू हुई है जिनमें अहमदाबाद, बैंगलोर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नोएडा, पुणे शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें