Xiaomi ने अखबार में दिया गलत विज्ञापन, कहीं आपने सच तो नहीं मान लिया

भारत में बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में नंबर 1 स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने एक बड़ी गलती की है, हालांकि कंपनी ने बकायदा विज्ञापन देकर माफी भी मांगी है। दरअसल शाओमी ने अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल के दौरान एक विज्ञापन दिया था जिसमें कंपनी ने रेडमी वाय2 को 6 जीबी के साथ लिखा था, जबकि रेडमी वाय2, 6 जीबी और 4 जीबी रैम वेरियंट में ही उपलब्ध है। शाओमी ने यह विज्ञापन 14 अक्टूबर को एक अखबार में दिया था। बता दें कि रेडमी वाय2 को शाओमी ने इसी साल जून में भारत में लांच किया था। यह फोन पिछले साल लांच हुए रेडमी वाय1 का अपग्रेडेड वर्जन है।

ये भी पढ़ेंः शाओमी रेडमी वाय2 का रिव्यू: रेडमी नोट 5 प्रो का सस्ता वर्जन
शाओमी रेडमी वाय 2 की स्पेसिफिकेशन
रेडमी वाय2 में डुअल सिम, 5.99 इंच की एचडी+ डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 3 जीबी/4 जीबी रैम, 32जीबी/64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है।

वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जो AI सपोर्ट के साथ आता है। फोन मे फेशियल रिकॉग्निशन भी दिया गया है। रेडमी वाय2 में 3080 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। फोन के साथ 3 कार्ड स्लॉट मिलेंगे यानि आप एक बार में 2 सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। शाओमी रेडमी वाय2 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के साथ कवर फ्री में मिलेगा। फोन के 3Gb/32GB वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये और 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है।