Xiaomi का बड़ा एलान, एक जुलाई से इन मोबाइल को नहीं मिलेंगे MIUI ग्लोबल बीटा अपेडट

अगर आप Xiaomi का स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो खबर आपके लिए है। बजट स्मार्टफोन में भारत की नंबर वन कंपनी Xiaomi अब अपने यूजर्स को MIUI ग्लोबल बीटा अपडेट नहीं देगी। शाओमी ने पहली बार 2010 में अपनी ग्लोबल बीटा प्रोग्राम लॉन्च किया था।
एमआई कम्यूनिटी वेबसाइट पर लिखे अपने ब्लॉग पोस्ट में शाओमी ने यह सेवा बंद करने का ऐसान किया है। कंपनी का कहना है कि कस्टम रोम इस्तेमाल करने वाले एंड्रॉयड गो और एंड्रॉयड वन प्रयोग करने वालों को इस दायरे से बाहर रखा गया है।
ब्लॉग में कंपनी ने खुलास किया है कि आगामी एक जुलाई 2019 से यह अपडेट मिलने बंद हो जाएंगे। इससे पहले कंपनी बीटा और स्टैबल चैनल्स के जरिए MIUI अपडेट देती थी। MIUI Global Beta रोम को कंपनी पहले पब्लिक टेस्टिंग के लिए देती थी। ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक अब MIUI एक्सपीरियंस परिपक्व हो चुका है और अब इसे स्थायित्व की जरूरत है।
वहीं कंपनी ने अपने ग्लोबल यूजर्स से वायदा किया है कि वह MIUI के स्टैबल वर्जन को और मजबूत करेगी, साथ ही वक्त से जरूरी सिक्योरिटी अपडेट्स भी उपलब्ध कराएगी। इससे पहले कंपनी ने ऐलान किया था कि वह चीन में MIUI बीटा प्रोग्राम से एक साल से अधिक पुराने बजट फोन और मॉडल को हटाएगी।
वहीं कंपनी के इस फैसले से एमआई कम्यूनिटी भी बेहद नाराज है। उनका कहना है कि कस्टमाइज्ड रोम में Cyanogenmod के MIUI सबसे बेहतरीन एंड्रॉयड डेवलेपमेंट प्रोग्राम था और नॉन-शाओमी डिवाइसेज में भी आसानी से रोम को डेवलप किया जा सकता था।