Tik Tok वीडियो बनाने के लिए बना लुटेरा, 5 दिन में बाइक सहित उठा ले गई पुलिस

टिक टॉक की भारत में लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टिक टॉक के लिए आत्महत्या से लेकर चोरी तक करने लगे हैं। अभी हाल ही में तमिलनाडु के अरियालुर में एक 24 वर्षीय महिला को उसके पति ने टिक टॉक इस्तेमाल करने से मना किया था जिसके बाद पत्नी ने जहर पी लिया और उसकी मौत हो गई।

वहीं अब नई दिल्ली में एक शख्स टिक टॉक के चक्कर में लुटेरा बन गया। दरअसल आरोपी टिक टॉक पर रोज नए-नए वीडियो बनाता था और उसे अच्छे-खासे लाइक और शेयर भी मिलते थे लेकिन वीडियो की क्वालिटी से खुश नहीं था। इसलिए उसने शानदार फोन खरीदने के लिए लूट की योजना बनाई।

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने एक सेकेंड हैंड फोन बेचने वाली ऑनलाइन साइट पर आईफोन XS का विज्ञापन देखा। इसके बाद उसने फोन को बेचने वाले को कॉल किया और फोन खरीदने के लिए उसे पास पहुंच गया लेकिन आरोपी के पास पैसे नहीं थे, इसलिए वह शख्स से मोबाइल छीनकर बाइक से फरार हो गया।