Twitter X: CEO लिंडा याकारिनो के फोन में नहीं है एक्स एप? सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल, जानें मामला
लिंडा याकारिनो ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने आईफोन की होम स्क्रीन दिखाई, जिसमें अन्य पॉपुलर सोशल मीडिया एप तो मौजूद हैं, लेकिन एक्स दिखाई नहीं दे रहा है।

विस्तार
एक सोशल मीडिया कंपनी के सीईओ के रूप में यह अपेक्षा की जाती है कि आपकी कंपनी का एप आपके फोन पर होना ही। हालांकि, इस मामले में एक्स (पहले ट्विटर) सीईओ लिंडा याकारिनो को ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, लिंडा याकारिनो ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने आईफोन की होम स्क्रीन दिखाई, जिसमें अन्य पॉपुलर सोशल मीडिया एप तो मौजूद हैं, लेकिन एक्स दिखाई नहीं दे रहा है। एक्स सीईओ की इस फोटो को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जा रहा है और नेटिजन्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
द वर्ज के अनुसार, वॉक्स मीडिया के कोड 2023 कॉन्फ्रेंस में एक इंटरव्यू के दौरान एक्स सीईओ लिंडा याकारिनो ने दर्शकों के सामने अपना आईफोन डिस्प्ले किया। कई लोगों को आश्चर्य हुआ, एक्स एप होम स्क्रीन के पहले पेज पर नहीं था। जबकि इस पेज पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, गूगल और अन्य पॉपुलर एप शामिल थे। यहां तक की एक्स सीईओ के होम पेज पर सिग्नल एप भी मौजूद था।
बता दें कि आईफोन होम स्क्रीन को कस्टमाइज करने से बहुत सारे विकल्प मिलते हैं, खासकर iOS 14 में होम स्क्रीन विजेट की शुरुआत के बाद से। यूजर्स कई पेजों को व्यवस्थित कर सकते हैं और यहां तक कि एप लाइब्रेरी में एप्स को हाइड भी सकते हैं। आमतौर पर, पहला होम स्क्रीन पेज सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले एप्स को दिखाता है।
- Instagram Tips: पोस्ट की रीच को डबल कर देंगी ये ट्रिक्स!
- iPhone 15 Review: कितना पावरफुल है सबसे सस्ता आईफोन 15, कैमरा-डिस्प्ले से लेकर बैटरी तक, यहां है पूरी जानकारी
- Meta AI: इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और मैसेंजर का मजा होगा दोगुना, कंपनी ने लॉन्च किया एआई असिस्टेंट
- Free Laptop: सरकार फ्री दे रही लैपटॉप, लिंक के जरिए करें क्लेम! क्या आपको भी मिला ये मैसेज, जानें इसकी सच्चाई