WWDC 2025: आईफोन से एंड्रॉयड में भी ट्रांसफर हो सकेंगे ई-सिम कार्ड, iOS 19 में आ रहा कमाल का फीचर
वर्तमान में iPhone से Android डिवाइस पर eSIM ट्रांसफर करना काफी जटिल प्रक्रिया है। इसके लिए यूजर को अपने नेटवर्क प्रोवाइडर से संपर्क करना पड़ता है और नया एक्टिवेशन कोड या QR कोड लेना पड़ता है। वहीं iPhone से iPhone या Android से Android पर ट्रांसफर कहीं अधिक सहज होता है।

विस्तार
जैसे-जैसे WWDC 2025 करीब आ रहा है, एपल से जुड़ी घोषणाओं को लेकर अफवाहें तेज होती जा रही हैं। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, iOS 19 जो कि एपल का अगला ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट है, में एक नया फीचर शामिल किया जाएगा जिससे iPhone से Android स्मार्टफोन पर eSIM ट्रांसफर करना बेहद आसान हो जाएगा।
यह फीचर Google के SIM Manager एप के कोड में पाया गया है, जो हाल ही में रिलीज हुए Android 16 QPR1 Beta 1 अपडेट का हिस्सा है। रिपोर्ट के अनुसार, Apple के iOS 19 में एक नया विकल्प जोड़ा जाएगा Settings > General > Transfer or Reset iPhone के अंतर्गत जिसे Transfer to Android कहा जा सकता है। यह फीचर काफी हद तक Apple के मौजूदा eSIM Quick Transfer जैसा होगा, जो एक iPhone से दूसरे iPhone में eSIM ट्रांसफर करने की सुविधा देता है।
- iPhone एक QR कोड जनरेट करेगा, जिसे Android डिवाइस पर स्कैन किया जा सकेगा।
- Android डिवाइस पर एक session ID और passcode दर्ज करना पड़ सकता है।
- यह प्रक्रिया तभी काम करेगी जब दोनों डिवाइस वायरलेस तरीके से जुड़े होंगे।
- अगर कनेक्शन विफल होता है, तो इसका कारण iPhone का iOS 19 पर न होना बताया जा रहा है।
- Ghibli: घिब्ली ट्रेंड आपके लिए बन सकता है मुसीबत, आपने भी बनाई है फोटो तो यह चेतावनी जरूर पढ़ें
- अमेरिका iPhone भेजने में भारत ने चीन को छोड़ा पीछे, दिखा 76% का इजाफा
- Apple का दावा: App Store ने पिछले 5 सालों में $9 बिलियन से अधिक की धोखाधड़ी को रोका
- Youtube CEO: नील मोहन छोड़ना चाहते थे गूगल, कंपनी ने 830 करोड़ रुपये देकर रोक लिया