WWDC 2018: आज रात शुरू होगा ऐप्पल का इवेंट, लॉन्च हो सकते हैं ये प्रोडक्ट्स

टेक की दिग्गज कंपनी एप्पल का वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2018) आज से शुरू हो रहा है। यह इवेंट सोमवार की रात भारतीय समयानुसार 10.30 बजे शुरू होगा और 8 जून 2018 तक चलेगा। इस इवेंट में कंपनी नए प्रोडक्ट की लॉन्चिंग करती है। इस बार भी कुछ नए प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग और नए इनोवेशन पर दुनिया की निगाहें टिकी हैं तो आइए जानते हैं इनके बारे में।
WWDC 2018 में इन प्रोडक्ट्स पर रहेंगी नजरें
अभी तक लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि Apple अपने इवेंट में iOS, macOS, tvOS और watchOS को लेकर कोई बड़ा ऐलान करेगा। बताया जा रहा है कि इवेंट में मैकेबुक के लिए मैकओएस 10.14 लॉन्च होगा और साथ ही मैकबुक व मैकबुक लैपटॉप में डार्क मोड दिया जाएगा। इसके अलावा यह भी खबर है कि एप्पल इस बार एप्पल न्यूज ऐप भी लॉन्च करने वाला है।
बता दें कि मैकओएस 10.13 में फिलहाल पार्शल डार्क मोड है जिसे मीनू बार से बदला जा सकता है। साथ ही macOS 10.14 के साथ मैक ऐप स्टोर को नई डिजाइन में पेश किया जाएगा। इवेंट में iOS 12, वॉच ओएस 5 और tvOS 12 को लॉन्च किया जाएगा।