Work From Home Job: गूगल मैप्स पर रेटिंग और पैसे की लालच, ठगों के झांसे में आए संदीप, डूबे 20 लाख

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 19 Jun 2024 04:51 PM IST
सार

संदीप के पास वर्क फ्रॉम होम जॉब को लेकर एक मैसेज आया था जिसमें कहा गया था कि आप घर से काम करके मोटे पैसे कमा सकते हैं। काम के तौर पर गूगल मैप्स पर होटल का रिव्यू देना था।

विज्ञापन
Work from home jobs scam Noida man loses Rs 20 lakh in rating fake hotels on Google Maps
Google maps review scam - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    वर्क फ्रॉम होम ने लोगों की आदत इतनी खराब कर दी है कि सबकुछ जानते हुए भी लोग इसके जाल में फंस जा रहे हैं। इनकी हालत उन तोते जैसी ही है जो हर दिन रटते थे कि शिकारी आएगा, दाना डालेगा, जाल बिछाएगा, लोभ से उसमें फंसना नहीं। लोग हर दिन इस तरह की खबरें पढ़ रहे हैं। इस तरह के स्कैम को लेकर सरकार भी लोगों को लगातार आगाह कर रही है लेकिन लोग हैं कि मानते नहीं। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के संदीप से जुड़ा है।

    संदीप कुमार को 20.54 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। संदीप के पास वर्क फ्रॉम होम जॉब को लेकर एक मैसेज आया था जिसमें कहा गया था कि आप घर से काम करके मोटे पैसे कमा सकते हैं। काम के तौर पर गूगल मैप्स पर होटल का रिव्यू देना था।

    विज्ञापन

    FIR के मुताबिक संदीप को व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था जिसमें वर्क फॉर्म होम को लेकर कहा गया था। व्हाट्सएप आए मैसेज का रिप्लाई करने के बाद संदीप कुमार को टेलीग्राम ग्रुप का एक लिंक मिला जिसमें पहले से ही 100 मेंबर्स थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें