International Women's Day: गूगल ने बनाया यह अनोखा डूडल, लैंगिक समानता का किया सम्मान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 08 Mar 2024 09:16 AM IST
सार

Google ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के मौके पर अनोखा डूडस बनाया है। गूगल ने अपने इस डूडल से कई सारे संदेश भी दिए हैं। आज का गूगल का डूडल लैंगिक समानता की दिशा में उठाए गए कदमों का सम्मान भी करता है।

विज्ञापन
Women's Day 2024 Google Doodle Celebrate Women's Day Towards Gender Equality History
International Women's Day 2024 Google Doodle - फोटो : Amar Ujala

    विस्तार

    Google ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के मौके पर अनोखा डूडस बनाया है। गूगल ने अपने इस डूडल से कई सारे संदेश भी दिए हैं। आज का गूगल का डूडल लैंगिक समानता की दिशा में उठाए गए कदमों का सम्मान भी करता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहली बार आज ही के दिन यानी 8 मार्च को 1975 में यूनाइटेड नेशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया था।

    8 मार्च शुरुआत के दो महिला दिवस की यादें ताजा करता है जिनमें एक सेंट पीटर्सबर्ग का और दूसरा न्यूयॉर्क शहर का है। उसके बाद हर साल महिला दिवस का थीम अलग-अलग रहा है जिनमें निष्पक्ष और सुरक्षित रोजगार, वोट देने का अधिकार और सार्वजनिक कार्यालय रखने का अधिकार सहित कई लैंगिक समानता शामिल हैं।

    विज्ञापन
    International Women's Day: गूगल ने बनाया यह अनोखा डूडल, लैंगिक समानता का किया सम्मान

    आज के गूगल डूडल को सोफी डियाओ ने डिजाइन किया है जो कि एक डूडल आर्टिस्ट हैं। गूगल ने अपने आज के डूडल के बारे में कहा है कि यह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस डूडल वर्षों में हुई प्रगति के प्रतीकों के साथ कढ़ाई वाली रजाई के भीतर पीढ़ियों से ज्ञान साझा करने वाली महिलाओं के एक समूह पर प्रकाश डालता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें