जानकारी: यदि आपके फोन पर भी आया है यह मैसेज तो घबराएं नहीं, जानें इसकी सच्चाई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 23 Aug 2023 04:09 PM IST
सार

यदि आपके पास भी “Emergency Alert: Severe” का मैसेज आया है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। यह मैसेज आपकी सुरक्षा के लिए ही है और इसे भारत सरकार की ओर से भेजा गया है।

विज्ञापन
wireless Emergency Alerts Severe message What It Means And Why You Should Enable It
Wireless emergency alerts - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    कई लोगों के फोन पर “Emergency Alert: Severe” मैसेज आया है जिससे लोग परेशान हो गए हैं। कई लोगों को यह लग रहा है कि उनका फोन ही खराब हो गया है जिसकी वजह से यह मैसेज दिख रहा है, लेकिन आपको बता दें कि यदि आपके पास भी “Emergency Alert: Severe” का मैसेज आया है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। यह मैसेज आपकी सुरक्षा के लिए ही है और इसे भारत सरकार की ओर से भेजा गया है।

    Wireless emergency alerts
    Wireless emergency alerts - फोटो : अमर उजाला

    इमरजेंसी अलर्ट का पहला मैसेज 20 जुलाई को भारत सरकार के दूरसंचार विभाग की ओर से भेजा गया था। उसके बाद से लगातार Wireless emergency alerts के ट्रायल हो रहे हैं। देश के अलग-अलग सर्किल के यूजर को इमरजेंसी अलर्ट का यह मैसेज भेजा जा रहा है।

    विज्ञापन
    emergency alert message
    emergency alert message - फोटो : अमर उजाला

    दूरसंचार विभाग की ओर से भेजे गए इस मैसेज को आपातकालीन अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग के तहत भेजा गया था। दरअसल, सरकार एक आपातकालीन अलर्ट सिस्टम पर काम कर रही है, ताकि बाढ़ या किसी प्राकृतिक आपदा जैसी आपात स्थिति में लोगों को तुरंत अलर्ट किया जा सके। चलिए जानते हैं क्या है यह तकनीक और कैसे काम करती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें