Realme Buds Air 5 Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत और परफॉर्मेंस
रियलमी ने भारत में Realme 11 5G और Realme 11X 5G के साथ दो नए ईयरबड्स लॉन्च किए हैं जिनमें Realme Buds Air 5 और Realme Buds Air 5 Pro शामिल हैं। Realme Buds Air 5 Pro के साथ 50dB का एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन मिलता है।

विस्तार
रियलमी ने भारत में Realme 11 5G और Realme 11X 5G के साथ दो नए ईयरबड्स लॉन्च किए हैं जिनमें Realme Buds Air 5 और Realme Buds Air 5 Pro शामिल हैं। Realme Buds Air 5 Pro के साथ 50dB का एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन मिलता है। इसके अलावा वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX5 की रेटिंग मिली है। Realme Buds Air 5 Pro की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री 29 अगस्त से शुरू होगी।
Realme Buds Air 5 Pro के साथ ओवल डिजाइन मिलती है। इस बड्स को एस्ट्रल ब्लैक और सनराइज बिंज कलर में उपलब्ध कराया गया है। इसमें नीचे की ओर टाईप-सी पोर्ट है और राइट साइड में पेयरिंग बटन है। Realme Buds Air 5 Pro की फिनिशिंग क्लासी है जो कि शाइन करती है।

परफॉरमेंस की बात करें तो इसमें कोएक्सियल डुअल ड्राइवर मिलता है जिसकी साइज 11+6mm है। इसके साथ Hi-Res ऑडियो और LDAC HD Audio कोडेक का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ पर्सनलाइज्ड ऑडियो और 360° स्पेशियल ऑडियो इफेक्ट मिलता है।