Windows Crashed: अचानक से री-स्टार्ट हो रहे विंडोज सिस्टम, दुनियाभर के यूजर्स हुए परेशान, बैंक पड़े ठप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 19 Jul 2024 12:51 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक Windows सिस्टम में ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) का एरर दिख रहा है जिसकी वजह से सिस्टम को अचानक से बंद करना पड़ रहा है या फिर री-स्टार्ट करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Windows Systems Restarting Throwing Blue Screen Of Death Due To This Error details here
Blue Screen of Death (BSOD - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज (Windows) ऑपरेटिंग सिस्टम में एक बड़े बग के आने की खबर है। इस बग के कारण दुनियाभर के Windows यूजर्स के सिस्टम की स्क्रीन ब्लू हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक Windows सिस्टम में ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) का एरर दिख रहा है जिसकी वजह से सिस्टम को अचानक से बंद करना पड़ रहा है या फिर री-स्टार्ट करना पड़ रहा है।

    रिपोर्ट के मुताबिक इस बग की वजह से अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देश प्रभावित हुए हैं और इसके कारण कई बड़े बैंकों के काम भी ठप पड़ गए हैं। कहा जा रहा है कि यह बग माइक्रोसॉफ्ट के हालिया CrowdStrike अपडेट के बाद आया है।

    विज्ञापन

    माइक्रोसॉफ्ट ने इस बग पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इससे सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया के यूजर्स प्रभावित हुए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें