Wikipedia ने 10 साल बाद बदला डेस्कटॉप वर्जन का इंटरफेस, जानें क्या है खास

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 19 Jan 2023 04:48 PM IST
सार

Wikipedia डेस्कटॉप का नया इंटरफेस पहले के मुकाबले काफी आसान और डेस्कटॉप पर पढ़ने लायक डिजाइन किया गया है। नई डिजाइन में नया मेन्यू भी दिया गया है, ताकि यूजर को कंटेंट सर्च करने में आसानी होगी।

Wikipedia Introduces First Desktop Redesign in a Decade all details here
Wikipedia - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Wikipedia ने डेस्कटॉप वर्जन के नए इंटरफेस को लॉन्च कर दिया है। Wikipedia की 22वीं एनिवर्सरी पर यह बदलाव किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Wikipedia ने 10 साल में पहली बार डेस्कटॉप इंटरफेस में बदलाव किया है। Wikipedia डेस्कटॉप का नया इंटरफेस पहले के मुकाबले काफी आसान और डेस्कटॉप पर पढ़ने लायक डिजाइन किया गया है। नई डिजाइन में नया मेन्यू भी दिया गया है, ताकि यूजर को कंटेंट सर्च करने में आसानी हो।

    Wikipedia desktop पर अब सर्च करने का अंदाज पूरी तरह से बदल गया है। अब Wikipedia को ओपन करते ही एक सर्च बॉक्स आपको देखने को मिलेगा। बॉक्स में संबंधित कीवर्ड टाइप करने पर नीचे की ओर सजेशन भी आते हैं। यदि आप लंबे समय बाद Wikipedia को ओपन कर रहे हैं तो आपको ऊपर की ओर नई डिजाइन को लेकर नोटिफिकेशन भी मिलेगा। नए वर्जन में किसी आर्टिकल की भाषा को बदलना बहुत ही आसान हो गया है। अब आप एक क्लिक पर किसी आर्टिकल को 300 भाषाओं में पढ़ सकते हैं।

    Wikipedia ने 10 साल बाद बदला डेस्कटॉप वर्जन का इंटरफेस, जानें क्या है खास

    नई डिजाइन में किसी आर्टिकल की हेडलाइन एक नए हेडर के साथ दिखेगी जिसे लेकर Wikipedia का दावा है कि नए हेडर से स्क्रॉलिंग टाइम में 15 फीसदी की कमी देखी गई है। नए इंटरफेस के साथ टेबल ऑफ कंटेंट भी जोड़ा गया है जो कि क्विक नेविगेशन के लिए है। नेविगेशन लेफ्ट में है और उसके ऊपर कोने में सर्च बार भी है।

    Wikipedia ने कहा है कि नई डिजाइन से पुराने फीचर्स प्रभावित नहीं होंगे और ना ही मेन्यू में कोई बदलाव देखने को मिलेगा। कंपनी के मुताबिक नई डिजाइन यूजर की सहूलियत के लिए है। गैर लाभकारी संस्था कहा है कि पूरी दुनिया के 30 अलग-अलग वॉलंटियर्स का ग्रुप Wikipedia को मैनेज करता है जिनमें भारत, इंडोनेशिया, घाना और अर्जेंटिना के वॉलंटियर्स शामिल हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें