iPhone खरीदने का शानदार मौका, iPhone 14 पर भी सात हजार रुपये की छूट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 19 Jan 2023 04:04 PM IST
सार

यह ऑफर iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max के लिए है, वहीं iPhone plus मॉडल के साथ एक्सचेंज ऑफर में 5,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। साथ में 3 या 6 महीने के लिए नो कॉस्ट ईएमआई भी मिल रहा है।

विज्ञापन
Best time to buy iphone offers on apple store on iphone 14 macbook and more details here
Offer on iPhone 14 series - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप भी आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। एपल स्टोर पर बैंक के साथ बेस्ट ऑफर मिल रहा है। यदि आपके पास HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आपको आईफोन या एपल के किसी अन्य प्रोडक्ट को खरीदने पर 10,000 रुपये तक की बजट हो सकती है। बैंक ऑफर के अलावा एपल स्टोर पर 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। iPhone 14 के मॉडल पर तो 7,000 रुपये की छूट मिल रही है। आइए जानते हैं सभी ऑफर्स के बारे में..

    iPhone 14 पर मिलने वाली छूट

    यदि आपके पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आपको iPhone 14 सीरीज पर बैंक की ओर से 7,000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा। यह ऑफर iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max के लिए है, वहीं iPhone plus मॉडल के साथ एक्सचेंज ऑफर में 5,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। साथ में 3 या 6 महीने के लिए नो कॉस्ट ईएमआई भी मिल रहा है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: iPhone 14 Pro Max Review: वीडियो क्रिएटर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं

    एपल के अन्य प्रोडक्ट पर मिलने वाले ऑफर

    iPad 10th जेनरेशन पर 3,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। वहीं, iPad Air पर 4,000 रुपये, iPad Pro 12.9 इंच पर 5,000 रुपये, MacBook Air M2 Chip और MacBook Pro 13-inch पर 10,000 रुपये, Apple Watch Ultra पर 5,000 रुपये, Apple Watch Series 8 पर 4,000 रुपये और AirPods Pro 2 पर 2,000 रुपये का बैंक कैशबैक ऑफर मिल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें