Wikipedia पर हुआ साइबर अटैक, कई देशों में सेवा हुई ठप

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 07 Sep 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
Wikipedia became Offline After Malicious Attack says team working to restore
wikipedia - फोटो : wikipedia

    हैकर्स द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद लोकप्रिय वेबसाइट विकिपीडिया ने कई देशों में काम करना बंद कर दिया है। वहीं विकिपीडिया ने अपने एक बयान में इस अटैक को दुर्भावनापूर्ण बताया है।

    विकिपीडिया के जर्मन अकाउंट ने शुक्रवार देर रात ट्वीट किया गया कि कि विकिमीडिया फाउंडेशन सर्वर को भयानक डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस (डीडीओएस) का सामना करना पड़ा है।

    विज्ञापन

    बता दें कि DDoS अटैक्स में बड़े कंप्यूटरों को शिकार बनाया जाता है। इस हमले के बाद कंप्यूटर में वायरस डाले जाते हैं। साथ ही नेटवर्क को जाम करके कंप्यूटर को ऑफलाइन कर दिया जाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    विकिमीडिया फाउंडेशन ही विकिपीडिया को चलाता है। कंपनी ने अपने एक और बयान में कहा कि उनकी टीम वेबसाइट को री-स्टोर करने पर काम कर रही है। हालांकि इस तरह का साइबर अटैक पहली बार विकिपीडिया पर ही नहीं हुआ है। इससे पहले इसी तरह का हमला ट्विटर और फेसबुक पर भी हो चुका है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें