Wikipedia का बड़ा दांव: अब AI कंपनियों से वसूलेगा पैसे, कंटेंट को करेगा मॉनिटाइज, जानिए क्या है पूरा प्लान

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 19 Jan 2026 11:19 AM IST
सार

Wikipedia AI Deal:

इंटरनेट की सबसे भरोसेमंद ज्ञान वेबसाइट विकिपीडिया अब अपने कंटेंट से कमाई करेगी। 25वीं सालगिरह पर विकिमीडिया फाउंडेशन ने कई AI कंपनियों से समझौते किए हैं, ताकि कंटेंट के व्यावसायिक इस्तेमाल की सही कीमत मिल सके।

विज्ञापन
wikipedia ai companies amazon meta microsoft perplexity deal for content monetization
विकिपीडिया - फोटो : wikipedia

    विस्तार

    विकिपीडिया (Wikipedia) हमेशा से मुफ्त और खुले इंटरनेट का चेहरा रहा है। लेकिन अब कंपनी ने अपने कंटेंट से पैसे कमाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विकिपीडिया चलाने वाली विकिमीडिया फाउंडेशन (Wikimedia Foundation) ने घोषणा की है कि उसने कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनियों के साथ कारोबारी समझौते किए हैं, जिनके तहत AI मॉडल Wikipedia के कंटेंट का इस्तेमाल तय शर्तों और भुगतान के साथ करेंगे।

    Amazon से Meta तक, बड़ी टेक कंपनियां शामिल

    विकिमीडिया फाउंडेशन के अनुसार, अमेजन, मेटा, माइक्रोसॉफ्ट, परफ्लेक्सिटी और फ्रांस की मिस्ट्रल एआई जैसी कंपनियों के साथ ये डील्स की गई हैं। इनका उद्देश्य एआई कंपनियों को विकिपीडिया के विशाल और भरोसेमंद नॉलेज बेस तक तेज और संगठित पहुंच देना है। हालांकि, इन समझौतों की आर्थिक शर्तों को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

    विज्ञापन

    फ्री इंटरनेट बनाम एआई का दबाव

    विकिपीडिया लंबे समय से खुले और मुफ्त इंटरनेट का उदाहरण रहा है, लेकिन जनरेटिव AI के बढ़ते चलन ने नई चुनौती खड़ी कर दी है। कई AI मॉडल बिना भुगतान किए वेब से डेटा स्क्रैप कर ट्रेन किए जा रहे हैं, जिसमें विकिपीडिया का कंटेंट बड़ी मात्रा में शामिल होता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    AI ट्रेनिंग की कीमत कौन देगा?

    विकिमीडिया फाउंडेशन का कहना है कि AI कंपनियों द्वारा बड़े पैमाने पर डेटा एक्सेस किए जाने से सर्वर पर भारी दबाव पड़ता है, जिसका खर्च संस्था को उठाना पड़ता है। इसी कारण अब कंटेंट के व्यावसायिक इस्तेमाल से आय अर्जित करने का फैसला लिया गया है।

    यह पहली बार नहीं है जब विकिपीडिया ने इस तरह की डील की हो। साल 2022 में गूगल उसका पहला एंटरप्राइज ग्राहक बना था। इसके बाद Ecosia जैसे छोटे सर्च इंजन के साथ भी इसी तरह का समझौता किया गया।

    जिमी वेल्स का साफ रुख

    विकिपीडिया के सह-संस्थापक जिमी वेल्स ने AI द्वारा कंटेंट इस्तेमाल का समर्थन करते हुए कहा कि विकिपीडिया इंसानों द्वारा क्यूरेट किया गया प्लेटफॉर्म है, इसलिए यह AI के लिए ज्यादा भरोसेमंद डेटा देता है। लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि AI कंपनियों को इसके लिए उचित कीमत चुकानी चाहिए।

    इंसानी ट्रैफिक घटा, बॉट्स बढ़े

    विकिमीडिया फाउंडेशन के मुताबिक, पिछले साल विकिपीडियापर इंसानी विजिट में करीब 8% की गिरावट दर्ज की गई, जबकि AI बॉट्स की गतिविधि तेजी से बढ़ी है। कई बॉट्स छिपकर डेटा स्क्रैप करते हैं, जिससे सर्वर पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। AI सर्च और चैटबॉट्स सीधे जवाब देने लगे हैं, जिससे वेबसाइट्स पर क्लिक कम हो रहे हैं। ऐसे में विकिपीडिया ने टकराव के बजाय सहयोग का रास्ता चुना है, लेकिन अपनी शर्तों के साथ।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें