Old Phone: GenZ में बढ़ा इस 16 साल पुराने फोन का क्रेज, हजारों डॉलर देकर खरीद रहे, एक्सपर्ट्स की बढ़ी टेंशन

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 18 Jan 2026 03:35 PM IST
सार

Old Smartphone Buying Craze In GenZ:

मॉडर्न स्मार्टफोन्स से ऊब चुके युवा अब कम फीचर वाले 16 साल पुराने iPhone की ओर लौट रहे हैं। इससे आईफोन के एक पुराने मॉडल की डिमांड अचानक बढ़ गई है। हालांकि, एक्सपर्ट्स ने इस ट्रेंड से जुड़े खतरों के बारे में भी चेतावनी दी है।

why gen z started using iphone 4 again nostalgia and security risks
आईफोन (सांकेतिक) - फोटो : AI जनरेटेड

    आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ और हर समय बजते नोटिफिकेशंस से कई लोग ऊब चुके हैं। ऐसे में युवाओं की एक बड़ी संख्या वापस पुराने दौर की ओर लौट रही है। साल 2010 में लॉन्च हुआ iPhone 4 आज फिर से चर्चा में है। तो क्या युवा इस फोन की पावर, परफॉर्मेंस और फीचर्स के लिए इसे पसंद कर रहे हैं? बिल्कुल भी नहीं, बल्कि पुराने फोन की सादगी और कम फीचर्स युवाओं को आकर्षित कर रही है।

    पुराने आईफोन का बढ़ा क्रेज
    पुराने आईफोन का बढ़ा क्रेज - फोटो : AI

    पुराने आईफोन का बढ़ा क्रेज

    सोशल मीडिया पर कई यूजर्स iPhone 4 से ली गई तस्वीरें शेयर कर रहे हैं और उन्हें नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से कंपेयर कर रहे हैं। जहां नए फोन अल्ट्रा-क्लियर और शार्प फोटो देते हैं, वहीं iPhone 4 की तस्वीरें हल्की धुंधली और ग्रेनी होती हैं। यूजर्स का कहना है कि इन्हीं तस्वीरों में “असल एहसास” और इमोशन दिखता है। कुछ लोग तो इसे “नया डिजिटल कैमरा” तक कहने लगे हैं।

    गूगल पर 1,000% तक बढ़ी सर्च
    गूगल पर 1,000% तक बढ़ी सर्च - फोटो : Apple

    गूगल पर 1,000% तक बढ़ी सर्च

    इस नॉस्टैल्जिया का असर बाजार पर भी साफ दिख रहा है। गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, iPhone 4 खरीदने के लिए सर्च में करीब 1,000 फीसदी का उछाल आया है। ई-कॉमर्स साइट eBay पर यह फोन काफी ऊंची कीमतों पर बिक रहा है। खासकर वे फोन जो अभी भी अपनी ओरिजिनल पैकिंग में हैं, उनकी कीमत आसमान छू रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें