Fridge Capacity: फ्रिज में क्या होता है ‘लीटर’ का मतलब? आधी जनता नहीं जानती सही जवाब!
आपके घर में रखे इतने भारी-भरकम फ्रिज की कैपिसिटी को किलो में मापने के बजाए लीटर में क्यों मापा जाता है? वह कौन सा कारण है जिसके चलते फ्रिज बनाने वाली कंपनी इसकी क्षमता लीटर में लिखती है? आइए जानते हैं।

विस्तार
हम जब भी कोई फ्रिज खरीदने जाते हैं, तो अक्सर 190 लीटर, 250 लीटर या 350 लीटर जैसे आंकड़े सुनने को मिलते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर फ्रिज की लंबाई और चौड़ाई में नहीं बल्कि लीटर में क्यों मापा जाता है, जो किसी तरल पदर्थ को मापने की इकाई है? आइए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं…

‘लीटर’ में मापी जाती है फ्रिज की कैपिसिटी
दरअसल, फ्रिज को लीटर में मापने का मतलब उसके अंदर उपलब्ध वॉल्यूम यानी आंतरिक भंडारण क्षमता से है, न कि वजन और साइज से। जैसे एक लीटर दूध का मतलब है कि वह एक लीटर की जगह भर सकता है, वैसे ही अगर फ्रिज 250 लीटर का है, तो इसका मतलब है कि उसमें कुल 250 लीटर का सामान (दूध, सब्जी, बर्तन आदि) आ सकते हैं। फिर चाहे वह हल्का हो या भारी।
यह भी पढ़ें: न्यूरालिंक के चिप को FDA ने दी मंजूरी, अक्षम लोग भी बोल सकेंगे

कैसे मापी जाती है फ्रिज की लीटर क्षमता?
फ्रिज का वॉल्यूम मापने के लिए उसके अंदर के हिस्सों जैसे रेफ्रिजरेटर कंपार्टमेंट, फ्रीजर, शेल्फ और दरवाजों की कुल जगह को जोड़कर मापा जाता है। यह माप घन सेंटीमीटर (cubic centimeter) में होती है, जिसे फिर लीटर में बदला जाता है। उदाहरण के तौरपर, 1,000 क्यूबिक सेंटीमीटर का कुल माप 1 लीटर होता है।
लीटर में मापने के फायदे
फ्रिज की कैपिसिटी को लीटर में मापने के कई फायदे होते हैं। लीटर के हिसाब से ग्राहक आसानी से अलग-अलग मॉडल की तुलना कर सकते हैं। इससे परिवार के आकार और जरूरत के मुताबिक फ्रिज चुनना आसान हो जाता है। दुनियाभर में लीटर में मापने का चलन है, जिससे वैश्विक स्तर पर भी तुलना करना आसान हो जाता है।