WEF: क्यों अचानक सुर्खियों में आए Ex-Google CEO, 43 साल छोटी जर्मन मॉडल के साथ हुए स्पॉट; क्या है पूरा मामला?
Google ex CEO Eric Schmidt:
स्विट्जरलैंड के वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में जब दुनिया के नेता गंभीर समझौतों पर चर्चा कर रहे थे, तब पूर्व गूगल सीईओ एरिक श्मिट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कैमरे में कैद हो गए। वह 27 साल की जर्मन मॉडल ग्लोरिया-सोफी बुरकांट के साथ देखे गए। 70 साल के श्मिट और 27 की ग्लोरिया के बीच इस नई केमिस्ट्री को इंटरनेट पर सिचुएशनशिप का नाम दिया जा रहा है।

विस्तार
स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान आमतौर पर एआई, जियो-पॉलिटिक्स और ग्लोबल इकॉनमी पर बात होती है। लेकिन इस बार पूर्व गूगल सीईओ एरिक श्मिट सुर्खियों में आए वो भी अपनी निजी जिंदगी की वजह से। दरअसल, डब्ल्यूईएफ के दौरान एरिक श्मिट का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक महिला के साथ सवालों से बचते नजर आए।
इसके बाद खुलासा हुआ कि वह कोई और नहीं बल्कि जर्मनी के ताकतवर राजनेता मार्कस सोडर की बेटी और मशहूर मॉडल ग्लोरिया-सोफी बुरकांट हैं। दोनों को न्यू ईयर से लेकर दावोस तक कई बार साथ देखा गया है, जिससे टेक वर्ल्ड में इन्हें लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
ये भी पढ़े: Moya: इंसान जैसी गर्म स्किन और नजरों से इशारें, चीन के इस ह्यूमनॉइड रोबोट ने उड़ाए सबके होश ;क्या है खूबियां?
क्या है सिचुएशनशिप का नया ट्रेंड?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एरिक और ग्लोरिया खुद को क्लोज फ्रेंड्स कह रहे हैं, लेकिन उनका साथ घूमना-फिरना एक आधुनिक सिचुएशनशिप (जहां रिश्ता आधिकारिक नहीं होता पर दोस्ती से बढ़कर होता है) की ओर इशारा कर रहा है।
- ओपन मैरिज का किस्सा:एरिक श्मिट 1980 से वेंडी श्मिट के साथ शादीशुदा हैं, लेकिन दोनों वर्षों से एक ओपन मैरिज एग्रीमेंट में हैं, जहां वे अन्य लोगों को डेट करने के लिए स्वतंत्र हैं।
- पहली मुलाकात:इनकी पहली मुलाकात नवंबर 2025 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में हुई थी, जिसके बाद से इनका साथ जारी है।
कौन हैं ग्लोरिया-सोफी बुरकांट?
सिर्फ एक मॉडल ही नहीं, ग्लोरिया की अपनी एक अलग पहचान है:
- राजनीतिक बैकग्राउंड:वह बवेरिया के मिनिस्टर-प्रेसिडेंट मार्कस सोडर की सबसे बड़ी बेटी हैं।
- एजुकेशन:वह वर्तमान में इकोनॉमिक्स में पीएचडी कर रही हैं और एक लेखिका भी हैं।
- सोशल वर्क:वह बच्चों की शिक्षा से जुड़ी पहल रिचर्ड वैगनर फॉर चिल्ड्रन की पैट्रन हैं।
विवादों से पुराना नाता
ये पहली बार नहीं है जब एरिक श्मिट अपनी उम्र से आधी महिलाओं के साथ संबंधों को लेकर चर्चा में रहे हैं। इससे पहले भी वे उद्यमी मिशेल रिटर के साथ सुर्खियों में थे। श्मिट ने उनकी एआई स्टार्टअप में 100 मिलियन डॉलर निवेश किए थे, लेकिन जब रिश्ता खत्म हुआ ताे रिटर ने उन पर स्टॉकिंग और सर्विलासं जैसे गंभीर आरोप लगाएं।
क्यों ये खबर टेक वर्ल्ड के लिए मायने रखती है?
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ये खबर टेक वर्ल्ड के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अब एआई और टेक लीडर्स की पर्सनल लाइफ भी सार्वजनिक चर्चा का विषय बन रही है, जिसका असर उनकी छवि और विश्वसनीयता पर पड़ सकता है। साथ ही, पावरफुल टेक इन्वेस्टर्स और युवा इंटेलेक्चुअल्स के रिश्ते कन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट के सवाल खड़े करते हैं, खासकर एआई और फंडिंग से जुड़े फैसलों में। साथ ही उनका मानना है कि मामला यह भी दिखाता है कि टेक एलिट अब नए सोशल ट्रेंड्स से अछूते नहीं रहे।