Moya: इंसान जैसी गर्म स्किन और नजरों से इशारें, चीन के इस ह्यूमनॉइड रोबोट ने उड़ाए सबके होश ;क्या है खूबियां?

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Tue, 10 Feb 2026 04:34 PM IST
सार

Future of Healthcare Robotics:

चीन की सड़कों पर इन दिनों एक ऐसी लड़की चर्चा में है जिसकी रगों में खून नहीं बल्कि तार दौड़ते हैं। मोया नाम की ये ह्यूमनॉइड रोबोट न सिर्फ इंसानों की तरह मुस्कुरा सकती है, बल्कि आई-कॉन्टैक्ट भी कर सकती है। इसकी त्वचा भी इंसानों की तरह गर्म महसूस होती है। जानें चीन के इस ह्यूमनॉइड के बारे में विस्तार से...

विज्ञापन
Moya Humanoid, AI Robot Thermal Skin Realistic Expressions; Breakthrough in Human-Robot Interaction
ह्यूमनॉइड रोबोट मोया - फोटो : एक्स

    विस्तार

    शंघाई में दिखाई गई Moya (मोया) ह्यूमनॉइड रोबोट पहली नजर में मशीन कम और इंसान ज्यादा लगती है। इसका चेहरा, आंखों की हरकत, सिर हिलाना और हल्की मुस्कान इसे आम रोबोट्स से अलग बनाती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसकी स्किन एकदम इंसानों जैसी हल्की गर्म रखी गई है, जिससे इसे छूने पर असली इंसान जैसा फील होता है।

    आंखों से संपर्क और नेचुरल बिहेवियर

    मोया को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वह सामने खड़े व्यक्ति से आई-कॉन्टैक्ट बनाए रख सकती है। बात करते समय वह सामने वाले की ओर देखती है और हल्के हाव-भाव दिखा सकती है। यही वजह है कि लोग इसे देखकर भूल जाते हैं कि ये सिर्फ एक मशीन है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़े: ChatGPT Ads: ओपनएआई ने शुरू किया चैटजीपीटी में विज्ञापनों का ट्रॉयल, जानिए किस वजह से लिया कंपनी ने ये फैसला?

    एआई और सेंसर कैसे करते हैं काम?

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मोया केवल एक पुतला नहीं है, बल्कि यह एआई-पावर्ड बायोमैट्रिक्स पर काम करता है।

    • स्मार्ट विजन:इसके अंदर छिपे हाई-टेक कैमरे और सेंसर सामने वाले के चेहरे के हाव-भाव पहचानते हैं।
    • नेचुरल इंटरैक्शन:जब आप इससे बात करते हैं, तो ये आपकी आंखों में देखता है, सिर हिलाता है और हल्की मुस्कान देता है, ठीक वैसे ही जैसे कोई इंसान बात सुनते वक्त करता है।
    • मोशन कैप्चर:इसका एआई सिस्टम रीयल-टाइम में डेटा प्रोसेस कर शरीर की हलचल को नैचुरल बनाता है। हालांकि माेया खुद कुछ महसूस नहीं कर सकती, ये सिर्फ डाटा के हिसाब से ही रिएक्ट करती है।

    इसे किन-किन कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है?

    मोया को मुख्य रूप से हेल्थकेयर और सर्विस सेक्टर के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन इसके इंसानी व्यवहार ने एक नई बहस छेड़ दी है:

    • बुजुर्गों का सहारा: अस्पतालों और घरों में अकेले रहने वाले बुजुर्गों के लिए यह एक संवेदनशील केयरटेकर बन सकता है।
    • इमोशनल बॉन्डिंग:एक्सपर्ट्स का कहना है कि क्या इंसानी गर्मी और प्रतिक्रियाओं की वजह से लोग मशीनों से इमोशनली जुड़ने लगेंगे? ये बात उन्हें कहीं न कहीं चितिंत भी कर रही है।
    • कम्पैनियन रोबोट:सोशल मीडिया पर इसे भविष्य के पार्टनर रोबोट के तौर पर देखा जा रहा है।

    ये भी पढ़े: Charging Tips: स्मार्टफोन चार्जिंग का 80-20 नियम क्या है? 100% चार्ज करना क्यों पड़ सकता है भारी

    क्या मोया इंसानों का महसूस कर सकती है?

    नहीं, भले ही मोया मुस्कुरा सकती है, लेकिन आखिर है ये एक रोबोट ही, इसलिए इसमें इमोशनल इंटेलिजेंस के मामले अभी शुरुआती स्तर में ही है। ये चेहरे तो पहचान सकेगी, लेकिन किसी की गहरी उदासी या जटिल भावनाओं को समझना अभी भी मुश्किल होगा। इसके अलावा इसकी ऊंची कीमत और जटिल सेंसर इसे फिलहाल आम घरों से दूर ही रखे है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें