अपनी निजी फोटो और वीडियो को करना चाहते हैं हाइड, तो इन एप्स की लें मदद

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 06 Oct 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
How To Hide Personal Photo And Videos On Android Phone Know About It
फोन

    अधिकतर लोगों के स्मार्टफोन (Smartphone) में ऐसी फोटो और वीडियो सेव होती हैं, जिनको वह किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहते हैं। वहीं, यूजर्स इस तरह की तस्वीरों और वीडियो छुपाने के लिए अलग-अलग फोल्डर्स बनाते हैं और हर एक फोटो को उसमें स्टोर करते हैं।

    फोन
    फोन

    लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जब कोई और आपका फोन चलाता है, तो वह जाने-अनजाने में उन फोल्डर्स तक पहुंच जाता हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए हम आपको ऐसे एप्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे आपको निजी फोटो और वीडियो को छुपाने के लिए अलग से फोल्डर्स बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए जानते हैं इन एप के बारे में...

    KeepSafe Photo Vault
    KeepSafe Photo Vault - फोटो : KeepSafe Photo Vault / google play store

    KeepSafe Photo Vault एप

    एंड्रॉयड उपभोक्ता इस एप के जरिए अपनी निजी फोटो और वीडियो को हाइड कर सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को इस एप में अपडेट भी मिलता रहता है। यह एप यूजर्स को पर्सनल वॉल्ट देता है, जिसमें वह फोटो और वीडियो छुपा सकेंगे। इसके अलावा उपभोक्ता फोटो और वीडियो के लिए पिन और पासवर्ड से सुरक्षित रख पाएंगे। वहीं, 50 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इस एप को डाउनलोड किया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें