WhatsApp Spyware Attack: 19 भारतीय यूजर्स ने सरकार से मांगा जवाब

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 09 Nov 2019 06:17 PM IST
WhatsApp Users from India Ask Government to Explain Ties With Israeli Firm in Privacy Breach Case
CONCEPT - फोटो : सोशल मीडिया

    हाल ही में एनसओ ग्रुप द्वारा 1,400 लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट की हैकिंग को लेकर भारत के 19 लोगों ने पत्र लिखकर सरकार से जवाब मांगा है। जिन 19 लोगों ने भारत सरकार से जवाब मांगा है इन लोगों के भी अकाउंट हैक हुए हैं और पिगासस सॉफ्टवेयर के जरिए इनकी जासूसी हुई है। व्हाट्सएप हैकिंग में पीड़ित पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सरकार से कहा है कि एनएसओ ग्रुप द्वारा इस जासूसी के इस मामले को उजागर किया जाए।

    'सरकार बताए जासूसी के पीछे किसका है हाथ'

    whatsapp pegasus attack
    whatsapp pegasus attack - फोटो : youtube

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप हैकिंग के शिकार 19 भारतीय यूजर्स ने सरकार के नाम खत लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी जासूसी सरकार ने करवाई है या फिर इसके पीछे किसी और का हाथ है। पत्र में कहा गया है कि यह एक सार्वजनिक चिंता का विषय है कि क्या जनता के इनकम टैक्स के पैसे का इस्तेमाल जासूसी के लिए किया जा रहा है?

    क्या है मामला?

    pegasus
    pegasus - फोटो : kaspersky

    व्हाट्सएप के जरिए भारत समेत दुनियाभर के 1,400 पत्रकारों और कार्यकर्ताओं की जासूसी को लेकर बवाल मचा हुआ है। व्हाट्सएप के कहना है कि इजरायस की एनएसओ नाम की कंपनी ने अपने पिगासस सॉफ्टवेयर (स्पाईवेयर) के जरिए इस जासूसी को अंजाम दिया है। व्हाट्सएप ने अपने एक बयान में कहा है कि व्हाट्सएप एप के कॉलिंग फीचर में एक कमी के कारण यह जासूसी हुई है। व्हाट्सएप ने इस संबंध में अमेरिकी अदालत में एनएसओ ग्रुप के खिलाफ मुकदमा भी दायर किया है। व्हाट्सएप ने इजरायल की एनएसओ नाम की कंपनी पर पिगासस सॉफ्टवेयर (स्पाईवेयर) के जरिए जासूसी करने का आरोप लगाया है।ये भी पढे़ंः जिस सॉफ्टवेयर से हैक हुआ WhatsApp, उसकी कीमत 56 करोड़ से भी ज्यादा

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें