Meta AI: व्हाट्सएप में आ रहा बड़ा अपडेट, इमेज पर रिप्लाई करेगा एआई, एडिट भी करेगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 08 Jul 2024 03:06 PM IST
सार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल Meta AI सिर्फ टेक्स्ट का रिप्लाई करता है और प्रॉम्प्ट देने पर इमेज बनाता है, लेकिन नए अपडेट के बाद फोटो पर भी रिप्लाई करेगा और फोटो को आपके कमांड के आधार पर एडिट भी करेगा।

विज्ञापन
WhatsApp New Meta AI Feature Will Reportedly Reply to Images and Edit Them
WhatsApp Meta AI - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    WhatsApp के लिए एक और नया अपडेट आने वाला है और यह अपडेट Meta AI को लेकर है। Meta AI को कुछ दिन पहले ही मेटा ने व्हाट्सएप एप के लिए रिलीज किया है। Meta AI से आप तमाम तरह के सवाल पूछ सकते हैं। इसके अलावा एआई इमेज भी बनवा सकते हैं और वह भी मुफ्त में।

    अब नए अपडेट को लेकर जो खबर आई है उसमें कहा जा रहा है कि Meta AI आपके कहने पर फोटो पर भी रिप्लाई करेगा यानी किसी फोटो को Meta AI को भेजकर भी आप उसके बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा किसी इमेज को एडिट करने के लिए भी कह सकते है।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट के मुताबिक Meta AI के इस फीचर को फिलहाल व्हाट्सएप के एंड्रॉयड वर्जन पर टेस्ट किया जा रहा है। बीटा टेस्ट पूरा होने के बाद इसे रिलीज किया जाएगा, हालांकि रिलीज तारीख के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। बता दें कि Meta AI कंपनी के लार्ज लैंग्वेज मॉडल Llama 3 पर आधारित है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें