WhatsApp पर मिला है फ्री में Adidas के जूते वाला मैसेज तो भूलकर भी क्लिक ना करें

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 09 Feb 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp message that claimed Adidas is giving 3000 shoes free is a hoax
Whatsapp Adidas message

    अफवाह फैलाने, किसी गलत प्रोडक्ट के बारे में प्रचार करने और किसी भी फालतू चीजों को वायरल करने के लिए सोशल मीडिया मशहूर हो गया है। पिछले कई दिनों से WhatsApp पर एक मैसेज खूब शेयर किया जा रहा है। इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि Adidas अपनी 93 एनिवर्सरी पर 3,000 जूते फ्री में दे रहा है। अगर आपको भी यह मैसेज मिला है तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि यह कोई ऑफर नहीं बल्कि एक स्कैम है। आइए जानते हैं इस मैसेज की सच्चाई।

    क्या सच में मिलेंगे Adidas के जूते?

    adidas shoes
    adidas shoes

    सबसे पहले आपको बता दें कि यह कोई ऑफर नहीं, बल्कि एक तरह का स्कैम है और इसकी वजह से बैंक पासवर्ड समेत फोन में मौजूद कई पर्सनल जानकारी लीक हो सकती हैं। मैसेज में मिले लिंक पर क्लिक करने पर एक साइट खुल रही है जिस पर दावा किया जा रहा है कि Adidas अपनी 93 एनिवर्सरी पर 3,000 जूते फ्री में दे रहा है। वेबसाइट पर यह भी दावा किया जा रहा है कि अगर आप एक सर्वे को पूरा करते हैं तो आपके पास जूते के साथ सैमसंग के स्मार्टफोन जीतने का भी मौका है।

    विज्ञापन

    वहीं इस मैसेज पर एडिडास साउथ अफ्रीका के ब्रांड कम्यूनिकेशन एंड पीआर मैनेजर लॉरेन हैकमैन ने बताया, 'हमें व्हाट्सऐप पर शेयर हो रहे इस मैसेज के बारे में पता चला है जो कि पूरी तरह से एक अफवाह है। लिंक पर क्लिक करने से आपको बचना चाहिए।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें