इंतजार खत्म, WhatsApp में आ गया पेमेंट फीचर लेकिन सिर्फ कुछ ही यूजर्स के लिए

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 08 Feb 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp UPI payment feature is now available to select beta users
WhatsApp UPI payment - फोटो : nagenderraos

    WhatsApp ने आखिरकार भारतीय यूजर्स को वैलेंटाइन का तोहफा देते हुए UPI पेमेंट फीचर जारी करना शुरू कर दिया है। वैसे तो इस फीचर की टेस्टिंग बहुत पहले से हो रही थी लेकिन अब इसे बीटा यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि यह व्हाट्सऐप पेमेंट सिर्फ-और-सिर्फ इंडिया के लिए ही है।

    व्हाट्सऐप

    के कई बीटा यूजर्स को पेमेंट का ऑप्शन मिल गया है और कईयों को आज रात तक मिल जाएगा। व्हाट्सऐप के अपडेट की जानकारी देने वाले WABetaInfo ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। ट्वीट में कहा गया है कि अगर आपको अभी तक पेमेंट का ऑप्शन नहीं मिला है तो 10-12 घंटे इंतजार करें, आपको अपडेट मिल जाएगा।

    विज्ञापन

    फिलहाल पेमेंट फीचर एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.18.41 पर मिल रहा है। वहीं यह फीचर अभी सभी बीटा यूजर्स को नहीं मिला है। कई यूजर्स ने पेमेंट ऑप्शन का स्क्रीनशॉट भी ट्विटर पर शेयर किया है। वहीं आईओएस यूजर्स को पेमेंट का अपडेट V2.18.21 पर मिल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप के भारत में 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं और पिछले साल जुलाई में व्हाट्सऐप को सरकार की ओर से UPI पेमेंट का परमिशन मिला था। व्हाट्सऐप के इस फीचर की कड़ी टक्कर गूगल के तेज ऐप, फोन पे, हाइक और भीम जैसे ऐप से होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें