Fact Check: 'पीएम मोदी दे रहे हैं तीन महीने का फ्री रिचार्ज, जीत की खुशी में दिया जा रहा तोहफा'

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 08 Jun 2024 05:22 PM IST
सार

मैसेज में लिखा है, 'नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने की खुशी में BJP Party ने सभी भारतीय यूजर को 599 का 3 महीने वाला रिचार्ज फ्री में देने का वादा किया है तो अभी निचे नीले रंग की लिंक पर क्लिक करके अपने नंबर पर रिचार्ज करें।"

विज्ञापन
WhatsApp forward claiming that PM Narendra Modi is giving 𝟑 𝐌𝐨𝐧𝐭𝐡𝐬 𝐟𝐫𝐞𝐞 𝐫𝐞𝐜𝐡𝐚𝐫𝐠𝐞 to all Ind
fact check - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    नरेंद्र मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, हालांकि इस बार यह सरकार एनडीए के बहुमत से बन रही है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बनने जा रहे हैं। 9 जून को शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है। 4 तारीख को हुई मतगणना के बाद व्हाट्सएप पर एक मैसेज खूब वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि मोदी के तीसरे बार पीएम बनने की खुशी में फ्री रिचार्ज मिल रहा है।

    मैसेज में लिखा है, 'नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने की खुशी में BJP Party ने सभी भारतीय यूजर को 599 का 3 महीने वाला रिचार्ज फ्री में देने का वादा किया है तो अभी निचे नीले रंग की लिंक पर क्लिक करके अपने नंबर पर रिचार्ज करें।"

    विज्ञापन

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक फर्जी मैसेज है और सरकार की ओर से ऐसी कोई योजना नहीं चल रही है। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो की फैक्ट चेक की टीम ने भी इस मैसेज को फर्जी बताया है और कहा है कि इस तरह के किसी मैसेज के झांसे में ना आएं। किसी लिंक पर क्लिक ना करें। मैसेज के साथ मिलने वाले लिंक पर क्लिक करके आपकी निजी जानकारी ली जा सकती है और आप स्कैम के शिकार हो सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें