UPI Lite: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया किया बड़ा एलान, अब यूपीआई लाइट के वॉलेट में नहीं डालने होंगे पैसे
आरबीआई के मुताबिक UPI Lite वॉलेट से जैसे ही पैसे खत्म होंगे वैसे ही आपके यूपीआई अकाउंट से पैसे कट जाएंगे और वॉलेट में जमा हो जाएंगे। ऐसे में यूजर्स को बार-बार वॉलेट में पैसे डालने के झंझट से आजादी मिलेगी

विस्तार
देश के करोड़ों UPI Lite यूजर्स को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बड़ा तोहफा दिया है। UPI Lite के यूजर्स को अब अपने वॉलेट को टॉप अप नहीं करना होगा। आरबीआई के मुताबिक वॉलेट में पैसे खत्म होने के बाद बैंक से ऑटोमैटिक ट्रांजेक्शन होगा और वॉलेट में पैसे आ जाएंगे। आरबीआई ने नया फीचर लोगों को UPI Lite को इस्तेमाल करने और प्रोत्साहित करने के लिए पेश किया है। फिलहाल वॉलेट के पैसे खत्म होने पर फिर से वॉलेट में पैसे डालने होते हैं।
आरबीआई के मुताबिक UPI Lite वॉलेट से जैसे ही पैसे खत्म होंगे वैसे ही आपके यूपीआई अकाउंट से पैसे कट जाएंगे और वॉलेट में जमा हो जाएंगे। ऐसे में यूजर्स को बार-बार वॉलेट में पैसे डालने के झंझट से आजादी मिलेगी, हालांकि इस पर पूरा कंट्रोल आपका ही होगा।
नए अपडेट के बाद आपको एक सेटिंग करनी होगी जिसमें तय करना होगा कि वॉलेट में पैसे कब ऑटोमैटिक आ जाएं। आपको एक न्यूनतम राशि तय करनी होगी। जैसे ही वॉलेट की राशि आपके द्वारा तय की गई न्यूनतम राशि पर पहुंचेगी उसी समय बैंक से एक ट्रांजेक्शन होगा और वॉलेट में पैसे आ जाएंगे।