मुश्किल परिस्थिति में ये मोबाइल एप्स महिलाओं की करेंगे सुरक्षा, आएंगे बहुत काम

महिला की सुरक्षा भारत का महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया है। आए दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अपराध की घटनाएं सामने आती रहती हैं। हालांकि, महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर कई सारे मोबाइल एप्स लॉन्च किए गए हैं, जिनमें एसओएस और लोकेशन शेयरिंग जैसे फीचर्स दिए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही मोबाइल एप्स के बारे में बताएंगे, जो पूरी तरह से महिलाओं की सुरक्षा करेंगे और मुसीबत के समय में काम आएंगे। तो आइए जानते हैं इन मोबाइल एप्स के बारे में...

बी सेफ एप
इस एप में आप अपने करीबियों के नंबर सेव करके रख सकते है। मुसीबत के समय में आप एक क्लिक में अपने करीबी लोगों को मैसेज या कॉल कर पाएंगे। इसके अलावा इस एप में रिस्क मोड दिया गया है, जो आपकी लोकेशन को अपने-आप आपके परिवार को भेज देगा। आपको बता दें कि प्ले स्टोर पर लाखों महिलाओं ने इस एप को डाउनलोड किया है।

Shake To Safety App
महिलाओं की सुरक्षा का ये ऐप बहुत ही कारगर है। इसमें संदेश को बस फोन हिलाकर या पॉवर बटन को चार बार दबाकर पहले से तय किए गए नंबरों पर भेजा जा सकता है। इस ऐप की खासियत है कि आप चाहें तो फोन हिलाकर संदेश भेजने वाली सुविधा को बंद भी किया जा सकता है।
- दक्षिण कोरिया ने लॉन्च किया कोरोनावायरस से अलर्ट करने वाला एप, गूगल प्ले-स्टोर से कर सकते है डाउनलोड
- TikTok की कंपनी ने भारत में लॉन्च किया म्यूजिक एप Resso, जानें इसके बारे में
- एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स को मिला Whatsapp Dark Mode का सपोर्ट, जानें क्या है खास
- महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच हैं ये पांच मोबाइल एप्स, मुसीबत में आएंगे काम