ब्राजील में 72 घंटे के लिए वॉट्सऐप पर लगी पाबंदी

बीबीसी हिंदी/नई दिल्ली
Wed, 04 May 2016 06:13 PM IST
सार
विज्ञापन
Whatsapp blocked for 72 hours in Brazil
WhatsApp - फोटो : GettyImages

    विस्तार

    ब्राज़ील में एक जज ने वॉट्सऐप पर 72 घंटे के लिए पाबंदी लगा दी। जज मार्सेल मोंताल्वो ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वॉट्सऐप का मालिक फेसबुक एक आपराधिक मामले से जुड़ी जानकारी अदालत को मुहैया नहीं करा पाया था।

    72 घंटे के लिए वॉट्सऐप पर पाबंदी की वजह से ब्राज़ील में लोगों को ख़ासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ब्राज़ील में कुछ ऐसी ही वजहों से बीते साल दिसम्बर में भी वॉट्सऐप को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया था।

    विज्ञापन

    वॉट्सऐप ब्राज़ील में बहुत लोकप्रिय है। कहा जा रहा है कि इसके बंद होने का फायदा टेलीग्राम को मिला। वहीं वॉट्सऐप का कहना है कि 72 घंटे की पाबंदी के फैसले से उसे 'निराशा' हुई है जबकि उसने अदालत के साथ 'पूरी तरह से सहयोग किया' था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    ब्राजील में 72 घंटे के लिए वॉट्सऐप पर लगी पाबंदी

    वॉट्सऐप ने एक बयान में कहा, ''ये फ़ैसला ब्राज़ील के दस करोड़ से अधिक लोगों को दंडित करना है जो हमारी सेवा पर भरोसा करते हैं।''

    इस वर्ष मार्च में जज मार्सेल मोंताल्वो ने आदेश नहीं मानने के लिए ब्राज़ील में एक फेसबुक एक्जीक्यूटिव को भी गिरफ्तार करने का आदेश दिया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें