WhatsApp ने भारत में 65 लाख से ज्यादा अकाउंट को किया बैन, कहीं आपका नंबर भी तो नहीं शामिल?

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 03 Jul 2023 01:17 PM IST
सार

बता दें कि आईटी अधिनियम 2021 के तहत हर महीने 50 लाख से ज्यादा यूजर्स वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को आईटी मंत्रालय में एक यूजर सेफ्टी रिपोर्ट पेश करनी होती है।

WhatsApp bans over 65 lakhs accounts in India suggests report
WhatsApp - फोटो : Pixabay

    विस्तार

    इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने रविवार को घोषणा कर जानकारी दी की कंपनी ने मई महीने के दौरान भारत में 6.5 मिलियन( यानी 65 लाख) से अधिक अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह कार्रवाई नए आईटी नियम 2021 के अनुसार की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल प्रतिबंधित अकाउंट्स में से 2.42 मिलियन को देश से कोई भी यूजर्स रिपोर्ट प्राप्त होने से पहले ही सक्रिय रूप से बैन कर दिया गया था।

    रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल तक भारत में 500 मिलियन से अधिक यूजर्स बेस वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने 7.4 मिलियन से अधिक प्रतिबंधित अकाउंट्स की एक महत्वपूर्ण लिस्ट बनाई थी। मई में, प्लेटफार्म को "बैन अपील" सहित शिकायतों से संबंधित 3,912 रिपोर्ट्स प्राप्त हुईं और उनमें से 297 मामलों का समाधान किया गया और उचित कार्रवाई की गई।

    व्हाट्सएप ने इन अकाउंट्स को नए आईटी नियम के तहत यूजर्स की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए बैन किया गया है। बता दें कि आईटी अधिनियम 2021 के तहत हर महीने 50 लाख से ज्यादा यूजर्स वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को आईटी मंत्रालय में एक यूजर सेफ्टी रिपोर्ट पेश करनी होती है। कंपनी के अनुसार, यूजर्स सुरक्षा पर यह रिपोर्ट प्राप्त यूजर्स शिकायतों, व्हाट्सएप द्वारा की गई कार्रवाई और उनके प्लेटफॉर्म पर दुर्व्यवहार करने के लिए प्लेटफार्म द्वारा लागू किए गए एक्टिव उपायों के बारे में जानकारी प्रदान करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें